कोटा में 10वीं के छात्र की ट्रेन से मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
राजस्थान के कोटा में न्यू कोटा (डकनिया) रेलवे स्टेशन के पास 10वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या से जोड़कर देखा है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। […]