Om Puri On Bollywood: ‘अच्छे रोल रिश्तेदारों को, बाकी के हाथ में चाकू’, नेपोटिज्म पर ओम पुरी का पुराना बयान फिर वायरल
दिवंगत अभिनेता ओम पुरी ने एक पुराने इंटरव्यू में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और रोल के बंटवारे पर खुलकर अपनी राय रखी थी। उन्होंने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा था कि बेहतरीन कलाकारों को अक्सर मजबूत किरदार नहीं मिलते, जबकि अच्छे रोल रिश्तेदारों के हिस्से में चले जाते हैं। […]