सांवलिया सेठ का मासिक भंडार खुला, पहले चरण में 10.11 करोड़ रुपये की गिनती पूरी

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में मासिक दानपेटी (भंडार) खोले जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण की गिनती में ही 10 करोड़ 11 लाख 83 हजार रुपये की नकद राशि सामने आई है। हालांकि यह केवल शुरुआती आंकड़ा है। अभी सोना-चांदी के आभूषणों और विदेशी मुद्रा की गणना […]

जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारी युवाओं के नाम शशि थरूर का खुला पत्र, बोले- पेपर लीक सबसे बड़ा अन्याय

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के नाम एक खुला पत्र जारी करते हुए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और मेरिट आधारित व्यवस्था की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों के युवाओं के सपनों को सबसे अधिक […]

राजस्थान में NEET अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, परीक्षा को लेकर तनाव में थी छात्रा

राजस्थान के बहरोड़ में मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार छात्रा परीक्षा के प्रदर्शन को लेकर पिछले कुछ समय से तनाव में थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया […]

सोनम वांगचुक के समर्थन पर घिरीं कुनिका सदानंद, सोशल मीडिया पर पुराने रिश्ते को लेकर छिड़ी बहस

अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर लोगों से लोकतांत्रिक अधिकारों और न्याय के लिए आवाज उठाने की अपील की। हालांकि उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई यूजर्स ने उनके विचारों का समर्थन किया, जबकि कुछ ने उनके […]

‘मैं चुप बैठने वालों में नहीं हूं’, कैमरे पर गाली देने की आलोचना पर बोलीं सुनीता आहूजा

रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में अपने बेबाक अंदाज और तीखी भाषा को लेकर चर्चा में रहीं सुनीता आहूजा ने अब आलोचनाओं पर खुलकर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपमान या उकसावे की स्थिति में चुप रहने वालों में से नहीं हैं और हर महिला को अपने सम्मान के लिए आवाज उठानी चाहिए। […]

पपाराजी पर भड़कीं मौनी रॉय, कार तक पहुंचकर रिकॉर्डिंग करने पर बिगड़ा माहौल

अभिनेत्री मौनी रॉय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पपाराजी पर नाराज होती नजर आ रही हैं। मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलने के दौरान फोटोग्राफर्स द्वारा लगातार रिकॉर्डिंग किए जाने पर मौनी ने आपत्ति जताई। स्थिति बिगड़ती देख अभिनेत्री अनुषा दांडेकर ने बीच-बचाव कर माहौल […]

रूस प्रतिबंध बिल में बड़ा बदलाव, 500% की जगह 100% टैरिफ का प्रस्ताव; भारत को मिल सकती है राहत

अमेरिका में रूस के खिलाफ प्रस्तावित प्रतिबंध विधेयक में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। पहले जहां रूस से ऊर्जा आयात करने वाले देशों पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव था, वहीं संशोधित मसौदे में इसे घटाकर अधिकतम 100 प्रतिशत कर दिया गया है। इस बदलाव को भारत और चीन जैसे देशों के लिए […]

UN सुरक्षा परिषद में सुधार नहीं हुआ तो उठ जाएगा भरोसा: संयुक्त राष्ट्र में भारत की दोटूक चेतावनी

भारत ने संयुक्त राष्ट्र (UN) और विशेष रूप से सुरक्षा परिषद (UNSC) की कार्यप्रणाली पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा है कि यदि समय रहते व्यापक सुधार नहीं किए गए तो वैश्विक समुदाय का इस संस्था से भरोसा कमजोर होता जाएगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने कहा कि वर्तमान वैश्विक […]

इजरायल को 3.3 अरब डॉलर की अमेरिकी सैन्य सहायता पर घमासान, संसद में संशोधन प्रस्ताव से बढ़ी सियासी बहस

अमेरिका में इजरायल को दी जाने वाली वार्षिक सैन्य सहायता को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में एक संशोधन प्रस्ताव पेश किया गया है, जिसमें इजरायल को मिलने वाली करीब 3.3 अरब डॉलर की सैन्य सहायता रोकने की मांग की गई है। इस प्रस्ताव का समर्थन और विरोध दोनों ही […]

तुर्की-पाकिस्तान रक्षा सहयोग पर बढ़ी चर्चा, प्रस्तावित क्षेत्रीय सुरक्षा गठजोड़ को लेकर अटकलें तेज

पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के तुर्की दौरे के बाद पश्चिम एशिया में संभावित नए सुरक्षा सहयोग को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्टों के अनुसार, तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर बातचीत हुई है। हालांकि, किसी औपचारिक त्रिपक्षीय सैन्य गठबंधन या तथाकथित […]