अलवर जमीन ठगी मामला, 35.50 लाख लेने पर FIR दर्ज

यूआईटी की जमीन को निजी बताकर 35.50 लाख लेने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर अलवर में FIR दर्ज

अलवर शहर में जमीन सौदे से जुड़ी कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अरावली विहार थाना क्षेत्र में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यूआईटी द्वारा अधिग्रहित जमीन को निजी संपत्ति बताकर करोड़ों रुपये का सौदा किया गया और उससे […]

अलवर हादसा: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, पिता घायल

अलवर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल

राजस्थान के अलवर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अकबरपुर थाना क्षेत्र के नटनी का बारा के पास हुआ, जहां पीछे से आए एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने […]

नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में भारत की नई पहल, मोनेस्ट्री प्रोजेक्ट का निर्माण शुरू

नेपाल के सोलुखुम्बु जिले, जिसे माउंट एवरेस्ट का प्रवेश द्वार माना जाता है, में भारत की सहायता से एक नए मोनेस्ट्री (मठ) प्रोजेक्ट का निर्माण शुरू हुआ है। इस परियोजना पर लगभग 33 मिलियन नेपाली रुपये खर्च किए जाएंगे। यह सोलुखुम्बु में भारत का छठा हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (HICDP) है और इसे दोनों […]

नारायणपुर में स्मार्ट मीटर विवाद, किसानों का प्रदर्शन

नारायणपुर में स्मार्ट मीटर और बिजली नोटिसों पर बढ़ा विवाद, किसानों ने जांच और राहत की उठाई मांग

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर और बिजली विभाग की ओर से जारी सिक्योरिटी राशि के नोटिसों को लेकर किसानों का विरोध तेज हो गया है। बड़ी संख्या में किसानों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के एईएन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नोटिस वापस लेने, विवादित बिजली बिलों की जांच कराने और किसानों […]

नोएडा की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, महिला समेत 2 की मौत; 50 परिवारों का रेस्क्यू

उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-66 स्थित ममूरा इलाके में बुधवार को एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य झुलस गए। दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इमारत में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर […]

राजस्थान ट्रांसफर विवाद: वायरल पोस्ट से बढ़ा सियासी बवाल

राजस्थान ट्रांसफर विवाद: हेडमास्टर की वायरल पोस्ट और मंत्री पुत्र का तबादला रद्द होने से उठे सवाल

राजस्थान में हालिया तबादलों के बीच दो मामलों ने नई राजनीतिक और प्रशासनिक बहस को जन्म दे दिया है। एक ओर धौलपुर के 59 वर्षीय हेडमास्टर ने 500 किलोमीटर दूर तबादले पर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है, वहीं दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के पुत्र का तबादला 24 घंटे […]

अलवर में NEET छात्रा की मौत, पुलिस जांच में जुटी

राजस्थान में NEET अभ्यर्थी की मौत से शोक, परीक्षा परिणाम को लेकर तनाव की बात; पुलिस जांच में जुटी

राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ में 19 वर्षीय NEET अभ्यर्थी की मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा हाल ही में हुई NEET परीक्षा के परिणाम को लेकर तनाव में थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की, पोस्टमार्टम करवाया और मर्ग दर्ज कर मामले […]

‘पीएम मोदी युद्ध रुकवाने में निभा सकते हैं बड़ी भूमिका’, पोलैंड के उप विदेश मंत्री का बयान

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव टेओफिल बार्टोशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका पर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। उनका कहना है कि पीएम मोदी उन वैश्विक नेताओं में शामिल हैं, जिनकी बात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गंभीरता से सुनते हैं और वे शांति प्रयासों में अहम भूमिका निभा सकते […]

अलवर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना, आंदोलन तेज

अलवर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन तेज, राज्य कर्मचारी का दर्जा और मानदेय बढ़ाने की मांग पर धरना जारी

राजस्थान के अलवर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आंदोलन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर राज्य कर्मचारी का दर्जा, मानदेय में बढ़ोतरी और लंबित मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर उनकी समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया […]

समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 3 लाख जमा करने का आदेश

‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर दिखाई सख्ती, दो सप्ताह में 3 लाख रुपये जमा कराने का निर्देश

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना को ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो से जुड़े विवाद में सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार का सामना करना पड़ा है। अदालत ने पूर्व में दिए गए निर्देशों का कथित रूप से पालन नहीं करने पर रैना को दो सप्ताह के भीतर 3 लाख रुपये जमा कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने […]