#क्राइम #राज्य-शहर

अलवर में सूने मकान में चोरी की कोशिश, बदमाश CCTV कैमरा ले गए, दरवाजे तोड़े

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। बदमाश मकान में घुसकर एक CCTV कैमरा चोरी कर ले गए और दोनों दरवाजों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

प्रार्थिया मंजू शर्मा, निवासी ए-25 पुराना भूरासिद्ध (हाल रोहिणी सेक्टर-8, दिल्ली), ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे से मिलने दिल्ली गई हुई थीं, जिसके चलते मकान बंद था। इसी दौरान रात में पड़ोसियों को घर के अंदर से आवाजें सुनाई दीं, जिस पर उन्होंने तुरंत पुलिस और मंजू शर्मा को सूचना दी।

CCTV फुटेज में दो बदमाश मुख्य गेट के ऊपर से कूदकर अंदर घुसते और रात करीब 12:48 बजे ताला तोड़ते दिखाई दिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी तब तक फरार हो चुके थे।

सुबह जब मंजू शर्मा मौके पर पहुंचीं तो पाया कि एक CCTV कैमरा गायब है और मकान के दोनों दरवाजे टूटे हुए हैं। इसके बाद उन्होंने अरावली विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई रोहिताश को सौंपी गई है और पुलिस आसपास के CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़ें- राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग तेज, बीकानेर में प्रदर्शन के दौरान हाईवे जाम

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *