#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर #सोशल

अलवर में वन मंत्री संजय सिंह शर्मा ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन, 57 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अलवर

राजस्थान सरकार के वन मंत्री संजय सिंह शर्मा ने रविवार को अलवर स्थित गुरु नानक वृक्ष वाटिका में पौधारोपण कर अपना 57वां जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने वाटिका परिसर में 57 पौधे लगाकर प्रदेशवासियों से अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की।

वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि बदलते मौसम और बढ़ते तापमान के दौर में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधारोपण ही आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री संजय शर्मा ने गुरु नानक वृक्ष वाटिका में कलाकंद का केक काटा। भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें साफा पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन की शुरुआत उन्होंने अपनी मां का आशीर्वाद लेकर की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और मंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का भरोसा जताया।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *