STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकसोमवार, 23 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

ऑपरेशन साइबर संग्राम 3.0 में अलवर पुलिस का बड़ा एक्शन, 118 गुमशुदा मोबाइल बरामद; असली मालिकों को लौटाए

अलवर। मोबाइल गुम होने के बाद उसके वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के लिए अलवर पुलिस ने राहत की बड़ी खबर दी है। पुलिस ने साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन साइबर संग्राम 3.0' के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 118 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। अब इन मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

एएसपी
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • CEIR पोर्टल की मदद से ट्रेस किए गए गुमशुदा मोबाइल
  • अभियान 'ऑपरेशन साइबर संग्राम 3.0' के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 118 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
  • हाल ही में I4C की हॉटस्पॉट जिलों की बैठक में भी अलवर पुलिस की कार्रवाई की सराहना की गई |

ALWAR,23 NOV. 2026:

CEIR पोर्टल की मदद से ट्रेस किए गए गुमशुदा मोबाइल**

गुमशुदा मोबाइल
STV NEWS RAJASTHAN

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि 15 अक्टूबर से शुरू किए गए इस विशेष अभियान के तहत CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर तकनीकी संसाधनों की मदद से गुमशुदा मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों को बड़ी राहत मिल रही है , जिनके मोबाइल गुम या चोरी हो गए थे।

मोबाइल गुम होते ही CEIR पोर्टल पर दर्ज कराएं शिकायत: एसपी**

एसपी ने आमजन से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में बिना देरी किए CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं। इस पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक कराने के साथ उसकी लोकेशन ट्रेस करने में भी मदद मिलती है, जिससे मोबाइल की बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है।

I4C की बैठक में अलवर पुलिस की कार्रवाई की हुई सराहना**

एसपी ने बताया कि अलवर जिले में पिछले एक वर्ष से साइबर अपराधों की रोकथाम और गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी को लेकर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। CEIR पोर्टल, समन्वय पोर्टल और आईटी एक्ट से जुड़े मामलों में पुलिस ने सक्रियता के साथ काम किया है। हाल ही में I4C की हॉटस्पॉट जिलों की बैठक में भी अलवर पुलिस की कार्रवाई की सराहना की गई। इस दौरान जिले की ओर से किए गए कार्यों का प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया।

साइबर अपराधों पर कार्रवाई और मोबाइल बरामदगी का अभियान रहेगा जारी**

एसपी सुधीर चौधरी ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य गुमशुदा मोबाइलों को जल्द से जल्द बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना है। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को राहत दिलाने के लिए आने वाले दिनों में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।इस दौरान एएसपी मुख्यालय डॉ. दीपक शर्मा और एएसपी ग्रामीण प्रियंका रघुवंशी भी मौजूद रहे।

पुलिस का पक्ष

साइबर अपराधों पर कार्रवाई और मोबाइल बरामदगी

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।