STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकमंगलवार, 17 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

अलवर की सावड़ी पंचायत में रोचक मुकाबला, पति-पत्नी और पिता-पुत्र आमने-सामने; कलेक्टर ने किया निरीक्षण

अलवर जिले की उमरैण पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सावड़ी में पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण के तहत मतदान जारी है। यहां सरपंच और पंच पदों के चुनाव में पारिवारिक समीकरण चर्चा का विषय बने हुए हैं। चुनाव मैदान में पति-पत्नी और पिता-पुत्र एक-दूसरे के सामने हैं। स्थानीय स्तर पर इन्हें डमी प्रत्याशी के तौर पर भी देखा जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इधर, जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सावड़ी पंचायत में रोचक चुना
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • अलवर की सावड़ी पंचायत में गजब का मुकाबला, पति-पत्नी और पिता-पुत्र आमने-सामने
  • सरपंच चुनाव में परिवार के सदस्य ही बने प्रतिद्वंद्वी, सावड़ी पंचायत चर्चा में
  • सावड़ी पंचायत में रोचक चुनाव, पांच प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

ALWAR,17 NOV.2026:

पति-पत्नी और पिता-पुत्र के बीच चुनावी मुकाबला

ग्राम पंचायत सावड़ी में कुल पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें विजय जाटव और ललता देवी पति-पत्नी हैं। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ नामांकन दाखिल किया है।वहीं, जितेंद्र नट और शिवकुमार पिता-पुत्र हैं। दोनों भी अलग-अलग प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। इस तरह पंचायत चुनाव में परिवार के सदस्य ही एक-दूसरे को चुनौती देते नजर आ रहे हैं।स्थानीय लोगों का मानना है कि इन नामांकनों के पीछे मुख्य चुनावी मुकाबले के समीकरण साधने की रणनीति हो सकती है। इसी वजह से कुछ प्रत्याशियों को डमी उम्मीदवार भी बताया जा रहा है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं की गई हैं। इसी क्रम में अलवर जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला सावड़ी पहुंचीं।उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने बताया कि चौथे चरण में पूरे अलवर जिले में केवल ग्राम पंचायत सावड़ी में मतदान कराया जा रहा है। प्रशासन की ओर से मतदान को लेकर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

पहले दो चरणों में नहीं हो सका था मतदान

ग्राम पंचायत सावड़ी में पहले और दूसरे चरण के दौरान चुनाव प्रस्तावित थे। लेकिन उस समय अधिकांश प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए थे। इसके चलते चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी और मतदान स्थगित करना पड़ा।अब निर्वाचन विभाग ने चौथे चरण में यहां दोबारा चुनाव कराने का निर्णय लिया है। इसी के तहत सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।