STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकमंगलवार, 17 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

अलवर में 3500 रुपए उधार मांगने पर परिवार पर हमला, बुजुर्ग का सिर फोड़ा; पति-पत्नी भी घायल

अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र स्थित गणेश गुवाड़ी में उधार के 3500 रुपए मांगने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि सोमवार रात करीब 9 बजे पड़ोसियों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग चेतराम का सिर फूट गया। वहीं, उनके बेटे विष्णु और बहू बरखा भी घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर समय रहते कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि दिन में थाने जाने के बावजूद रात को उन पर दोबारा हमला हुआ।

अलवर में 3500 रुपए मांगने पर परिवार पर हमला, बुजुर्ग का सिर फोड़ा
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • अलवर में 3500 रुपए मांगने पर परिवार पर हमला, बुजुर्ग का सिर फोड़ा
  • उधारी के पैसों को लेकर खूनी विवाद, पति-पत्नी समेत तीन घायल
  • दिन में थाने पहुंचे, रात को घर पर हमला; अलवर पुलिस पर गंभीर आरोप

ALWAR,17 NOV. 2026:

दीपावली मनाने जयपुर से ससुराल आया था परिवार

गणेश गुवाड़ी निवासी बरखा पत्नी विष्णु ने बताया कि वह दीपावली मनाने जयपुर से अपने ससुर चेतराम के घर आई थीं। इसी दौरान पड़ोस में किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। बरखा के परिवार ने बीच-बचाव किया था।आरोप है कि इससे पड़ोसी अतर सिंह और विनोद नाराज हो गए। इसके अलावा, बरखा के जेठ के बेटे के 3500 रुपए भी आरोपियों पर उधार थे। परिवार ने जब उधारी वापस मांगी तो आरोपियों ने टालमटोल की। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पहले विष्णु और जेठ के बेटे के साथ मारपीट की गई।

पुलिस पर दिन में थाने में बैठाए रखने का आरोप

पीड़ित परिवार के अनुसार, सोमवार को हुए विवाद के बाद वे शिकायत लेकर शिवाजी पार्क थाने पहुंचे थे। परिवार का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने पहले ही उनके खिलाफ मामला दर्ज करवा रखा था।पीड़ितों का कहना है कि पुलिस ने उन्हें करीब दो घंटे तक थाने में बैठाए रखा। वहीं, दूसरे पक्ष के एक युवक को बुलाकर औपचारिकता पूरी कर दी गई। परिवार का आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते सख्त कार्रवाई करती तो रात में दोबारा हमला नहीं होता।

रात में घर पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला

परिवार के मुताबिक, सोमवार रात करीब 9 बजे आरोपी एकजुट होकर उनके घर पहुंचे। इसके बाद लाठी-डंडों से हमला किया गया और पत्थर भी फेंके गए।हमले में बुजुर्ग चेतराम के सिर में गंभीर चोट आई। वहीं, विष्णु और बरखा भी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग

हमले के बाद पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिवार ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।फिलहाल, घटना को लेकर पीड़ित परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों पर पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

पुलिस का पक्ष

आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।