STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकमंगलवार, 17 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

अलवर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पहियों के नीचे आने से गंभीर हुई थी घायल

अलवर में 200 फीट रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई। इसी दौरान ट्रक का पहिया उसकी कमर और दोनों पैरों के ऊपर से गुजर गया। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां आईसीयू में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। मृतका की पहचान शिमला (32) के रूप में हुई है। घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे नमन होटल के पास हुई।

200 फीट रोड पर भीषण हादसा, बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • अलवर में दर्दनाक हादसा, ट्रक के पहियों के नीचे आने से महिला की मौत
  • अस्पताल जा रही महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, आईसीयू में तोड़ा दम
  • 200 फीट रोड पर भीषण हादसा, बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत

ALWAR,17 NOV. 2026:

डॉक्टर को दिखाने अस्पताल जा रही थी महिला

शिमला के पति लक्ष्मण ने बताया कि उनकी पत्नी कई दिनों से सर्दी-जुकाम से परेशान थी। सोमवार को वह डॉक्टर को दिखाने के लिए घर से जिला अस्पताल जा रही थी। उनका घर 60 फीट रोड पर है।

रास्ते में शिमला ने एक बाइक सवार से लिफ्ट ले ली। बाइक जब 200 फीट रोड पर नमन होटल के पास पहुंची, तभी पीछे से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

ट्रक का पहिया कमर और पैरों के ऊपर से गुजरा

टक्कर लगने से शिमला बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान ट्रक का पहिया उसकी कमर और दोनों पैरों के ऊपर से गुजर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चालक को भी मामूली चोटें आईं।मौके पर मौजूद लोगों ने घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। हालांकि, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिवार में 14 साल का बेटा, पति चलाते हैं स्कूल बस

शिमला के पति लक्ष्मण स्कूल बस चलाते हैं। परिवार में उनका 14 साल का एक बेटा है। हादसे में महिला की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।