कुर्सी-चक्की के साथ पहुंचे पार्षद, जिला परिषद बैठक में अनोखा विरोध
अलवर जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक में शुक्रवार को अनोखा विरोध देखने को मिला। कांग्रेस पार्षद जगदीश जाटव बाइक पर अपनी कुर्सी बांधकर पहुंचे, जबकि निर्दलीय पार्षद संदीप फौलादपुरिया पत्थर की चक्की लेकर आए। दोनों ने इसे सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रतीकात्मक प्रदर्शन बताया।
बैठक के दौरान जगदीश जाटव ने सरकार पर जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि जब जिला प्रमुख के लिए ही कुर्सी की व्यवस्था नहीं हो पाती, तो उन्हें खुद कुर्सी लानी पड़ रही है।
जाटव ने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में हुई बैठक में जिला प्रमुख के लिए कुर्सी तक नहीं लगाई गई थी, जबकि अन्य पदाधिकारियों के लिए व्यवस्था थी। वह तो एक मामूली से जिला पार्षद है , यहां डबल इंजन की सरकार चल रही है कही हमें भी कुर्सी न मिले इसलिए अपनी कुर्सी लेकर जा रहे है ।
ये भी पढ़ें – दिल्ली दंगा साजिश मामला: शरजील इमाम की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब
वहीं संदीप फौलादपुरिया ने शाहजहांपुर क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि अस्पताल में लैब, ट्रॉमा सेंटर और जनरेटर जैसी सुविधाएं नहीं हैं। साथ ही नगरपालिका, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और कई विभागों के कार्यालयों का अभाव है। उन्होंने टूटी सड़कों की मरम्मत और सीमावर्ती गांवों में पुलिस चौकी की मांग भी दोहराई।
https://www.facebook.com/StvNews2006