#क्राइम #राज्य-शहर

खेड़ली में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी में डूबने से डेढ़ साल की मासूम की मौत


अलवर जिले के खेड़ली क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेड़ली के समीपवर्ती गांव पटवारी का नंगला में अपनी नानी के घर आई डेढ़ साल की मासूम बच्ची फिजा खान की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार फिजा खान अपनी मां के साथ भीलवाड़ा जिले के लुहाड़िया गांव से ननिहाल आई हुई थी। घटना के समय परिवार के लोग घर के अंदर व्यस्त थे, जबकि मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह पास में रखी पानी की टंकी के नजदीक पहुंच गई और अनजाने में उसमें गिर गई।

परिजनों ने जब बच्ची को टंकी में गिरा देखा तो तुरंत बाहर निकालकर खेड़ली उपजिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *