#क्राइम #राज्य-शहर

राजगढ़ में शादी का कार्ड देने जा रहे युवकों पर हमला, एक गंभीर घायल

राजगढ़ (अलवर)। राजगढ़-बांदीकुई सड़क मार्ग पर गोठ की चौकी और बल्लुपुरा के बीच स्थित रेलवे अंडरपास के पास शनिवार शाम एक बोलेरो में सवार अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, रैणी क्षेत्र के खरखड़ा निवासी रामौतार मीणा अपने साथी राजेश मीणा के साथ शादी के निमंत्रण पत्र देने जा रहे थे। इसी दौरान रामौतार रास्ते में बाथरूम के लिए गाड़ी से नीचे उतरा। तभी पीछे से आई एक बोलेरो में सवार करीब आठ बदमाशों ने दोनों पर हमला कर दिया।
हमले में रामौतार मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अलवर रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी जुटाई।
चिकित्सक डॉ. सत्यप्रकाश मीणा ने बताया कि घायल रामौतार के पैर में फ्रैक्चर और सिर में चोट आई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए अलवर भेजा गया है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *