#क्राइम #राज्य-शहर

बंदरों ने तोड़े बिजली के तार, करंट की चपेट में आया मासूम; एक हाथ बुरी तरह झुलसा

अलवर जिले के बल्लाना गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां दो वर्षीय एक बालक बिजली के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में बालक का एक हाथ बुरी तरह झुलस गया, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।

परिजनों के अनुसार, बालक घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को बंदरों ने तोड़ दिया। तार टूटकर नीचे आ गिरे और उनमें करंट प्रवाहित हो रहा था। खेलते-खेलते बालक ने उन तारों को पकड़ लिया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया।

बालक के दादा ने बताया कि करंट लगते ही बच्चा जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर मां तुरंत कमरे से बाहर आई और बच्चे को बिजली के तारों से दूर किया। इसके बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।

फिलहाल बालक का इलाज जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में जारी है और उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *