#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

टहला थाना पुलिस ने पकड़ा अवैध मार्बल खनन का ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक गिरफ्तार…

टहला थाना क्षेत्र में खनिज मार्बल खंडा के अवैध परिवहन का मामला सामने आया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मार्बल खंडा का अवैध परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

खनिज विभाग के खनिज कार्यदेशक पदम सिंह द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार टहला थाना पुलिस से सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध खनिज परिवहन के आरोप में डिटेन कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। सूचना मिलने पर खनिज विभाग की टीम टहला थाने पहुंची।

जांच के दौरान सामने आया कि उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को गांव बलदेवगढ़ से अवैध रूप से मार्बल खंडा भरकर लाते हुए पकड़ा गया था। मौके पर मौजूद चालक ने अपनी पहचान रेहड़िया कोलवा, बसवा निवासी मुखराम उर्फ मुखराज पुत्र रामकिशन के रूप में बताई।

पूछताछ में चालक ने स्वीकार किया कि मार्बल खंडा ग्राम बलदेवगढ़ से खनन कर लाया जा रहा था। वाहन चालक खनिज परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। वहीं खनिज विभाग ने भी स्पष्ट किया कि वर्तमान में ग्राम बलदेवगढ़ में किसी प्रकार के खनन की अनुमति नहीं है।

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *