#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व अनैतिक कृत्य के आरोपी युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई…

अलवर शहर कोतवाली थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ अनैतिक कृत्य करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।

थाना प्रभारी रमेश सैनी ने बताया कि 10 फरवरी को पीड़िता के पिता द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि मोहित मीणा, निवासी हिंडौन सिटी, ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ अनैतिक कृत्य किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है, ताकि पीड़िता को न्याय दिलाया जा सके और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *