#क्राइम #राज्य-शहर

अलवर में शराब ठेके का विरोध: अंबेडकर नगर विस्तार में महिलाओं का प्रदर्शन, ठेका बंद कराने की मांग

अलवर शहर के अंबेडकर नगर विस्तार क्षेत्र में रातों-रात शराब का ठेका खुलने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। जैसे ही ठेका खुलने की सूचना मिली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने ठेके के बाहर खड़े होकर जोरदार विरोध जताया। महिलाओं का कहना है कि कॉलोनी के बीच शराब ठेका खुलने से माहौल खराब होगा और इसे किसी भी कीमत पर संचालित नहीं होने दिया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि ठेका खुलने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ेगा, जिससे क्षेत्र की शांति भंग हो सकती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों का घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि ठेके के बाहर ही लोग शराब का सेवन करेंगे और अराजक स्थिति पैदा होगी।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आबादी क्षेत्र से शराब ठेका हटाया जाए, ताकि कॉलोनी का वातावरण सुरक्षित और शांत बना रह सके।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *