गाजियाबाद सूर्या चौहान हत्याकांड: पूछताछ में बड़ा दावा, साजिश में पिता की भूमिका की जांच
गाजियाबाद से बकरीद के दिन सूर्या चौहान हत्याकांड में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। बकरीद के दिन हुई हत्या अब सिर्फ आपसी विवाद का मामला नहीं रह गई है, बल्कि इसमें साजिश के कई नए पहलू सामने आ रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में एक आरोपी ने दावा किया है कि इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी के पिता की भी भूमिका हो सकती है। क्या है पूरा मामला, देखिए ये रिपोर्ट
गाजियाबाद में बकरीद के दिन इस घटना को अंजाम दिया गया , सूर्या चौहान को असद और उसके साथियों ने किसी बहाने से बुलाया और उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई , पुलिस की कार्यवाही में गिरफ्तारी के दौरान मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया , पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है , सूर्या चौहान हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे भी सामने आ रहे हैं। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी फरहान ने पुलिस पूछताछ में दावा किया है कि मुख्य आरोपी असद ने यह हमला अपने पिता के उकसावे पर किया था , पुलिस अब इस एंगल से बारीकी से जांच में जुटी है ।
पुलिस के अनुसार, घटना की शुरुआत एक मामूली विवाद से हुई थी। बताया जा रहा है कि सूर्या और असद के बीच बाइक चलाने को लेकर कहासुनी हुई थी। लेकिन यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मिलकर सूर्या को सबक सिखाने की साजिश रच डाली।
फरहान के बयान के मुताबिक, योजना के तहत सूर्या को बहाने से नवनीत विहार की गली नंबर-4 में बुलाया गया। वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उसे घेर लिया। इसी दौरान असद को चाकू दिया गया और कथित तौर पर उसके पिता ने उकसाते हुए हमला करने को कहा। इसके बाद सूर्या पर चाकू से वार किया गया।
हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सूर्या को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान सूर्या चौहान की मौत हो गई।
इस मामले में पुलिस अब तक फरहान, शेर अली और आतिफ को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं मुख्य आरोपी असद की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के दौरान असद ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में कार्रवाई की गई जिसमें असद मारा गया ।
पुलिस फिलहाल फरहान के दावों की पुष्टि करने में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस साजिश में और कौन-कौन शामिल था।
एक मामूली विवाद कैसे एक खौफनाक हत्या में बदल गया, और अब उसमें साजिश के नए एंगल जुड़ते जा रहे हैं—यह मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। पुलिस जांच जारी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। इस खबर में इतना ही