STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकमंगलवार, 24 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

मानहानि मामले में पूर्व विधायक बलजीत यादव को 6 महीने की कैद, 5 हजार रुपए जुर्माना... अब फिर बढ़ीं मुश्किलें*

रोहतक/अलवर।* बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। तिजारा से भाजपा विधायक बाबा बालकनाथ की ओर से दायर मानहानि मामले में रोहतक की अदालत ने बलजीत यादव को छह महीने की कैद और पांच हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत के इस फैसले के बाद राजस्थान की राजनीति में भी मामला चर्चा का विषय बन गया है।

पूर्व विधायक बलजीत यादव को 6 महीने की जेल,
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • पूर्व विधायक बलजीत यादव को 6 महीने की जेल, 5 हजार रुपए जुर्माना
  • रोहतक कोर्ट का बड़ा फैसला, बलजीत यादव दोषी करार
  • 2021 के विवाद में अब आया फैसला, पूर्व विधायक को 6 महीने की कैद

ROHTAK/ALWAR,24 NOV. 2026:

करीब पांच साल पुराने इस विवाद में अदालत ने 17 नवंबर को बलजीत यादव को दोषी करार दिया था, जबकि 23 नवंबर को सजा सुनाई गई। बाबा बालकनाथ की ओर से अधिवक्ता जितेंद्र कुमार हुड्डा ने पैरवी की, वहीं बलजीत यादव की तरफ से अधिवक्ता सचिन नवीन चौधरी और अशोक मक्कड़ ने पक्ष रखा।

दरअसल, विवाद की शुरुआत मार्च 2021 में हुई थी। उस समय बलजीत यादव बहरोड़ से विधायक थे और बाबा बालकनाथ भाजपा सांसद थे। आरोप है कि बलजीत यादव ने बाबा बालकनाथ के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद बाबा बालकनाथ ने 6 सितंबर 2021 को रोहतक जिला अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने बलजीत यादव को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

लेकिन बलजीत यादव के सामने कानूनी चुनौतियां सिर्फ मानहानि के इस मामले तक सीमित नहीं हैं। सरकारी स्कूलों में खेल सामग्री खरीद से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में भी वे जांच एजेंसियों के घेरे में रहे हैं।

आरोप है कि विधायक रहते हुए बहरोड़ क्षेत्र के 32 सरकारी स्कूलों के लिए खेल सामग्री खरीदने में विधायक निधि का कथित दुरुपयोग किया गया। करीब 3.72 करोड़ रुपए की इस खरीद में टेंडर प्रक्रिया और सामान की कीमतों को लेकर अनियमितताओं के आरोप लगे। प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में उन्हें 3 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया था। करीब नौ महीने जेल में रहने के बाद 4 नवंबर को राजस्थान हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिली और वे जेल से बाहर आए। हालांकि, इस मामले में मुकदमे की कानूनी प्रक्रिया जारी है

अब मानहानि के मामले में छह महीने की कैद की सजा ने उनकी कानूनी मुश्किलों को फिर चर्चा में ला दिया है। एक तरफ खेल सामग्री खरीद मामले में कथित वित्तीय अनियमितताओं का मुकदमा जारी है, तो दूसरी तरफ बाबा बालकनाथ से जुड़े मानहानि प्रकरण में अदालत का सजा संबंधी फैसला सामने आया है।

** बलजीत यादव इस फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती देंगे और आगे इस मामले में क्या कानूनी मोड़ आएगा? इस पर सभी की निगाहे टिकी है वजह यह भी है कि बहरोड़ विधायक डॉक्टर जसवंत यादव के निधन के बाद बहरोड़ विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित है और बलजीत यादव पूर्व विधायक है और प्रबल दावेदार भी ।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।