#क्राइम #राज्य-शहर

गोविंदगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

संशोधित खबर:
अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के बरवाड़ा गांव में फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, बरवाड़ा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद और फायरिंग की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान सूचना मिली कि विवाद में शामिल लोगों के पास अवैध हथियार मौजूद हैं। इस पर गोविंदगढ़ थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से गांव में दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान आरोपी गुरुबख्श सिंह पुत्र हरदयाल सिंह निवासी बरवाड़ा की ढाणी के कब्जे से एक अवैध देशी बंदूक (315 बोर), 15 जिंदा कारतूस (315 बोर), 65 जिंदा कारतूस (12 बोर) और 4 खाली खोखे बरामद किए गए। वहीं दूसरे आरोपी राजेन्द्र सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी भोजपुर (जिला डीग), हाल निवासी छम्मी की ढाणी बरवाड़ा, के पास से एक अवैध देशी कट्टा (315 बोर) और 2 जिंदा कारतूस जब्त किए गए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अवैध हथियार पंजाब के फिरोजाबाद क्षेत्र से लाते थे, जहां से उन्हें सस्ते दामों में कारतूस और हथियार उपलब्ध हो जाते थे।

गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले भी बरवाड़ा गांव में लकड़ी रखने के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसमें फायरिंग के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी।

बाइट:थानाधिकारी

पुलिस गोविंदगढ़ क्षेत्र में लगातार सख्त कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास में जुटी हुई है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *