STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकगुरुवार, 19 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

कोटा में भाजपा नेता कृष्ण कुमार शर्मा पर हमला, दोनों पैर टूटे और हाथों में फ्रैक्चर

कोटा जिले के सुल्तानपुर में मंगलवार देर रात भाजपा नेता कृष्ण कुमार शर्मा पर हमला हुआ। वे अपने रेस्टोरेंट से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कार सवार करीब छह हमलावरों ने कथित तौर पर सरियों, लोहे के पाइप और लाठी-डंडों से मारपीट की। हमले में कृष्ण कुमार के दोनों पैर टूट गए और हाथों में फ्रैक्चर हुआ है। चेहरे पर भी चोटें आई हैं। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहले कार को मारी टक्कर, फिर सरियों से हमला
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • कोटा में भाजपा नेता पर हमला, दोनों पैर टूटे
  • रेस्टोरेंट से घर लौट रहे नेता को घेरकर पीटा
  • पहले कार को मारी टक्कर, फिर सरियों से हमला

KOTA,18 NOV. 2026:

रेस्टोरेंट से निकलते समय किया हमला

कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के अनुसार, घटना रात करीब 11 बजे की है। कृष्ण कुमार शर्मा भौंरा रोड स्थित अपने रेस्टोरेंट से घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान कार में सवार होकर करीब छह लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने सरियों, लोहे के पाइप और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

पहले कार से टक्कर मारने का आरोप

घायल के चचेरे भाई जुगल शर्मा ने बताया कि हमलावरों ने पहले कृष्ण कुमार की कार को टक्कर मारी थी। इससे उन्हें लगा कि यह सड़क हादसा है। जैसे ही वे बाहर निकले, आरोपियों ने उन पर सरियों और लोहे के पाइप से हमला कर दिया।जुगल शर्मा के अनुसार, रात में टहलने निकले उनके भाई नरेश शर्मा ने कृष्ण कुमार को घायल अवस्था में देखा। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

दोनों पैर टूटे, हाथों में भी फ्रैक्चर

भाजपा कोटा देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर के मुताबिक, कृष्ण कुमार शर्मा के दोनों पैर टूट गए हैं। उनके हाथों में भी फ्रैक्चर है और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। हमले के बाद आरोपी उन्हें बेहोशी की हालत में छोड़कर चले गए थे।फिलहाल कृष्ण कुमार शर्मा बोलने की स्थिति में नहीं हैं। इसलिए पुलिस उनके बयान दर्ज नहीं कर सकी है। अस्पताल में उनका उपचार जारी है।

चुनावी रंजिश में हमले की आशंका

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर ने हमले को चुनावी रंजिश से जुड़ा बताया है। उनके अनुसार, कृष्ण कुमार शर्मा ने सितंबर में सुल्तानपुर नगरपालिका पार्षद का चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। एसपी सुजीत शंकर के अनुसार, एक संदिग्ध को डिटेन किया गया है। अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया

कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस का पक्ष

पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।