STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकबुधवार, 11 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

किशनगढ़ :बेयरफुट कॉलेज के संस्थापक संजीत बंकर रॉय का निधन, तिलोनिया में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

बेयरफुट कॉलेज के संस्थापक और प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता संजीत बंकर रॉय का मंगलवार सुबह 7 बजे निधन हो गया। उनके निधन से राजस्थान के तिलोनिया सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। कोरोना संक्रमण के बाद से उनकी तबीयत खराब बताई जा रही थी। तिलोनिया में बेयरफुट कॉलेज परिसर के सामने उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी। थल सेना, वायु सेना और नौसेना की ओर से भी पुष्पचक्र अर्पित किए गए।

ANTIM VIDAI
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • बेयरफुट कॉलेज के संस्थापक संजीत बंकर रॉय का निधन, तिलोनिया में अंतिम विदाई
  • संजीत बंकर रॉय पंचतत्व में विलीन, तीनों सेनाओं ने अर्पित किए पुष्पचक्र
  • संजीत बंकर रॉय को अंतिम विदाई, महिलाओं ने दिया अर्थी को कंधा

KISANGARH,11 NOV. 2026:

बेयरफुट कॉलेज परिसर में उमड़ा जनसैलाब

संजीत बंकर रॉय के निधन की खबर सामने आते ही तिलोनिया और आसपास के क्षेत्रों में शोक छा गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बेयरफुट कॉलेज परिसर के सामने अंतिम विदाई की व्यवस्था की गई।पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक डॉ. विकास चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

तीनों सेनाओं की ओर से अर्पित किए गए पुष्पचक्र

संजीत बंकर रॉय के सामाजिक योगदान और व्यक्तित्व को सम्मान देते हुए थल सेना, वायु सेना और नौसेना की ओर से पुष्पचक्र अर्पित किए गए। अंतिम विदाई के दौरान महिलाओं ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए बेहद भावुक रहा।इस दौरान उनकी पत्नी अरुणा रॉय भी भावुक नजर आईं। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, कॉलेज से जुड़े लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

ग्रामीण विकास और महिला सशक्तीकरण में रहा अहम योगदान

संजीत बंकर रॉय ने ग्रामीण विकास, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया। बेयरफुट कॉलेज के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास किए।उनके काम का उद्देश्य ग्रामीण लोगों को स्थानीय संसाधनों और कौशल के आधार पर आगे बढ़ाना था। खासतौर पर महिलाओं की भागीदारी और ग्रामीण शिक्षा को बढ़ावा देने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा।

धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार

RITI RIVAJ
STV NEWS RAJASTHAN

मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। बेयरफुट कॉलेज परिसर के सामने उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनके निधन को सामाजिक विकास और ग्रामीण सशक्तीकरण के क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।