#क्राइम #राज्य-शहर

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, एक दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-कुल्हाड़ी से पीटा

खैरथल-तिजारा। भिवाड़ी यूआईटी फेस थर्ड थाना क्षेत्र के बनवण गांव में रविवार रात पुरानी रंजिश को लेकर 21 वर्षीय युवक पर करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बनवण निवासी मुसलीम पुत्र उमर मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने युवक को अधमरी हालत में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए।

पीड़ित के अनुसार, हमलावर उसका मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। गंभीर रूप से घायल मुसलीम को परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अलवर रेफर कर दिया।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि करीब आठ महीने पहले गांव के ही कुछ लोगों से उसका विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते रविवार रात आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने भिवाड़ी यूआईटी फेस थर्ड थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही हमले में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *