STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकरविवार, 22 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

‘कमल मुरझा गया है’, अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, सत्ता में आने पर अग्निवीर योजना खत्म करने का ऐलान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की विदाई तय है। अखिलेश ने अग्निवीर योजना बंद करने का ऐलान किया। साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने चुनाव आयोग को अधिकारियों के खिलाफ शिकायत भेजने की भी बात कही।

अखिलेश यादव
फोटो: PHOTO GOOGLE

मुख्य बातें

  • अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- कमल मुरझा गया है
  • सत्ता में आए तो अग्निवीर योजना बंद करेंगे: अखिलेश यादव
  • यूपी में भाजपा की विदाई का दावा, अखिलेश ने चुनाव आयोग को लेकर किया बड़ा ऐलान

LUCKNOW,21 NOV. 2026:

नए नेताओं और कार्यकर्ताओं का सपा में स्वागत

अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने अनिल कसाना और अन्य नए साथियों का स्वागत किया। अखिलेश ने गाजियाबाद और लोनी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े वादे भी दोहराए।उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर इन वादों को पूरा किया जाएगा। अवधेश चौहान के पार्टी में शामिल होने का जिक्र करते हुए उन्होंने सीतापुर में भाजपा की हार का दावा किया।इस दौरान बड़ी संख्या में बीडीसी सदस्य और उत्पल राय के समर्थक भी सपा में शामिल हुए। अखिलेश ने बीडीसी सदस्यों को लोकतंत्र की सबसे पहली निर्वाचित इकाई बताया।उन्होंने अंकित सिंह, सूरज सिंह, राम सागर, बबलू चौहान, प्रांशु मिश्रा, अंकित वर्मा, पवन चौहान, कमलेश रावत और राधेश्याम राजपूत का स्वागत किया।अखिलेश ने नए सदस्यों को भरोसा दिलाया कि पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में उनके खिलाफ जांच कराई जा सकती है, लेकिन सपा किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी।

सत्ता में आए तो अग्निवीर योजना बंद करेंगे’

अखिलेश यादव ने अग्निवीर योजना को लेकर बड़ा राजनीतिक ऐलान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को सत्ता में आने का मौका मिला तो अग्निवीर जैसी व्यवस्था पूरी तरह बंद की जाएगी।उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में न्याय, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा बड़ी चुनौती बन गई है। अखिलेश ने इसके लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी की वेबसाइट भी लॉन्च की। उन्होंने कहा कि तकनीक के माध्यम से पार्टी से जुड़ने वाले लोगों का स्वागत है। वेबसाइट पर मिलने वाले सुझावों पर पार्टी काम करेगी।

‘कमल मुरझा गया है’, भाजपा पर साधा निशाना

भाजपा पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि लोग कमल छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इससे भाजपा का कमल और मुरझाएगा।उन्होंने भाजपा के नारे पर चुटकी लेते हुए कहा कि पार्टी अब नए नारे तलाशेगी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग ‘राधे-राधे कमल खिला दे’ का नारा लगा रहे हैं। इसका मतलब है कि कमल पहले ही मुरझा चुका है।उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की विदाई होने वाली है। अखिलेश के मुताबिक, चुनाव की तारीख घोषित होते ही भाजपा को अपनी हार का अंदाजा हो जाएगा।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर लगाए आरोप

गोरखपुर प्रकरण को लेकर सवाल पूछे जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि दो दिन के शोक के बाद वह इस मुद्दे पर अलग से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।उन्होंने पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। अखिलेश ने आरोप लगाया कि पुलिस बल और कुछ अधिकारी भाजपा के पदाधिकारी की तरह काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव की तैयारी कर रही है, लेकिन जनता उसे सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है।

चुनाव आयोग को अधिकारियों की शिकायत भेजेगी सपा

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के विधायक, एमएलसी और सांसद चुनाव आयोग को पत्र लिखेंगे। इस पत्र पर सभी जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर होंगे।उन्होंने बताया कि पत्र में उन अधिकारियों के नाम शामिल किए जाएंगे, जिन पर भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम करने का आरोप है।अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आने के बाद कई अधिकारियों को उनके पदों से नहीं हटाया गया। उन्होंने कुछ अधिकारियों के रिश्तेदारों की नियुक्तियों पर भी सवाल उठाए।नौगांव सादात उपचुनाव का उदाहरण देते हुए अखिलेश ने दावा किया कि वहां 27 बूथों पर कथित फर्जी मतदान कराने वाले अधिकारी को पहले दूसरे जिले में और अब नौ विधानसभा सीटों वाले जिले में तैनात किया गया है।उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी तैनाती के जरिए एक जिले के वोट दूसरे जिले में बनवाने की कोशिश की जा सकती है। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित अधिकारियों या चुनाव आयोग का पक्ष सामने नहीं आया है।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।