STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकगुरुवार, 12 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

जोधपुर : राजस्थान हाईकोर्ट की वेबसाइट पर फर्जी आदेश अपलोड करने का मामला, IT एक्सपर्ट बेटे ने रची थी साजिश

राजस्थान हाईकोर्ट की वेबसाइट पर फर्जी न्यायिक आदेश अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार पिता-पुत्र से पुलिस पूछताछ जारी है। जांच में सामने आया है कि आरोपी बेटे मनप्रीत सिंह ने अपने पिता कलविंदर सिंह पनेसर की पैरोल बढ़ाने के लिए कथित तौर पर फर्जी आदेश तैयार किया था। इसके बाद उसे हाईकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, बेटा IT एक्सपर्ट है और उसने तकनीकी जानकारी का इस्तेमाल किया। दोनों आरोपी 19 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वेबसाइट पर फर्जी आदेश किस तरीके से अपलोड किए गए और इसमें अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।

RAJASTHAN HIGHCOURT
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • IT एक्सपर्ट बेटे ने पिता की पैरोल बढ़ाने के लिए बनाया फर्जी आदेश!
  • हाईकोर्ट की वेबसाइट पर तीन फर्जी आदेश, पिता-पुत्र गिरफ्तार
  • पिता जेल न लौटे, बेटे ने हाईकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किया फर्जी आदेश

JODHPUR,12 NOV. 2026:

पिता की पैरोल बढ़ाने के लिए तैयार किया फर्जी आदेश

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी कलविंदर सिंह पनेसर के खिलाफ श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज है। उसे 8 किलो अफीम के साथ पकड़ा गया था और वह जेल में बंद था।बताया गया कि अंतरिम जमानत पर बाहर आने के बाद उसने 30 दिन की पैरोल हासिल करने के लिए कथित तौर पर फर्जी आदेश तैयार करवाया। उसकी जमानत 8 जून तक थी। उसे 9 जून को वापस जेल में पेश होना था, लेकिन वह निर्धारित समय पर जेल नहीं पहुंचा।

IT एक्सपर्ट बेटे ने इस्तेमाल की तकनीकी जानकारी

कुड़ी भगतासनी थानाधिकारी ईश्वर पारीक के मुताबिक, पुलिस जांच में सामने आया कि कलविंदर सिंह का बेटा मनप्रीत सिंह IT एक्सपर्ट है।आरोप है कि मनप्रीत ने अपने पिता के पक्ष में फर्जी जमानत आदेश तैयार किया और उसे राजस्थान हाईकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर रही है कि आदेश तैयार करने और वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए किन तकनीकी तरीकों का इस्तेमाल किया गया।जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि इस पूरे मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी।

तीन फर्जी आदेश अपलोड होने की बात आई सामने

मामले में 26 अक्टूबर 2026 को पनेसर की जमानत से जुड़ा एक आदेश वेबसाइट पर अपलोड होने की जानकारी सामने आई थी। इसका पता 3 नवंबर को हाईकोर्ट से जुड़े लोगों को चला। जांच में सामने आया कि संबंधित न्यायाधीश ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया था।इसके बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वेबसाइट पर कुल तीन फर्जी आदेश अपलोड किए गए थे। हाईकोर्ट प्रशासन ने इस संबंध में कुड़ी भगतासनी थाने में कलविंदर सिंह पनेसर सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

पंजाब से गिरफ्तार हुए पिता-पुत्र

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पंजाब के मोगा निवासी पिता-पुत्र को लुधियाना से गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड लिया गया है।थानाधिकारी ईश्वर पारीक के अनुसार, जांच का मुख्य उद्देश्य फर्जी आदेश अपलोड करने की तकनीकी प्रक्रिया और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करना है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

पुलिस का पक्ष

पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।