जोधपुर की कंपनी ने कर्मचारियों को दिवाली पर गिफ्ट की 4 कारें, सोने-चांदी के सिक्के भी बांटे
दीपावली पर जोधपुर की एक एजुकेशन मार्केटिंग कंपनी ने अपने कर्मचारियों को खास तोहफे दिए। कंपनी ने चार कर्मचारियों को टाटा हैरियर, हुंडई i20 और टाटा टियागो कारें गिफ्ट कीं। इसके अलावा 35 कर्मचारियों को सोने और चांदी के सिक्के भी दिए गए। धनतेरस पर आयोजित दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में कर्मचारियों के परिवार भी शामिल हुए।

मुख्य बातें
- जोधपुर की कंपनी ने कर्मचारियों को दिवाली पर गिफ्ट की 4 कारें
- किसी को हैरियर तो किसी को i20, कर्मचारियों को मिला शानदार दिवाली गिफ्ट
- कंपनी ने 35 कर्मचारियों को बांटे सोने-चांदी के सिक्के
JODHPUR, 07 NOV. 2026:
चार कर्मचारियों को मिलीं कारें

जोधपुर की मीडिया गढ़ एजुकेशन मार्केटिंग एजेंसी ने धनतेरस पर 6 नवंबर को दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कंपनी ने चार कर्मचारियों को कारें उपहार में दीं।कंपनी के मालिक पंकज बुधवानी और वंशिका बुधवानी ने बताया कि नितीन प्रताप सिंह को टाटा हैरियर दी गई। महक लालवानी को हुंडई i20 गिफ्ट की गई। वहीं, प्रंजाल और अमन को टाटा टियागो कार दी गई।
तीन साल से आयोजित हो रहा दीपावली स्नेह मिलन
कंपनी संचालकों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों से दीपावली पर कर्मचारियों के लिए स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस बार कार्यक्रम जोधपुर के एक निजी रिजॉर्ट में हुआ।इसमें कर्मचारियों के साथ उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। कंपनी के जोधपुर के अलावा जयपुर और बेंगलुरु में भी कार्यालय हैं।
35 कर्मचारियों को मिले सोने-चांदी के सिक्के
कारों के अलावा कंपनी ने 35 कर्मचारियों को सोने और चांदी के सिक्के भी उपहार में दिए। इनमें 20 कर्मचारियों को 50-50 ग्राम चांदी के सिक्के दिए गए।वहीं, 15 कर्मचारियों को सोने के सिक्के उपहार में मिले। इनमें से पांच कर्मचारियों को 2-2 ग्राम और बाकी 10 कर्मचारियों को 1-1 ग्राम के सोने के सिक्के दिए गए।
पिछले साल भी दो कर्मचारियों को मिली थी कार
कंपनी के मुताबिक, पिछले साल भी दीपावली पर दो कर्मचारियों को कारें उपहार में दी गई थीं। इस बार चार कर्मचारियों को कार देकर कंपनी ने परंपरा को आगे बढ़ाया।कंपनी के इस आयोजन की चर्चा कर्मचारियों के बीच रही। कारों और सोने-चांदी के सिक्कों के रूप में मिले उपहारों से कर्मचारियों की दीपावली खास बन गई।
इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं





