STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकमंगलवार, 10 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

जोधपुर में 100 रुपए के विवाद में बवाल, मीट की दुकान पर पथराव और बोतलें चलीं; 4 हिरासत में

जोधपुर के मसूरिया नट बस्ती में नॉनवेज के भाव को लेकर विवाद हिंसक हो गया। मीट की दुकान पर खरीदार और दुकानदार के बीच 100 रुपए के अंतर को लेकर बहस शुरू हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद पथराव और कांच की बोतलें फेंकी गईं। घटना से इलाके में करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी रही। सूचना मिलने पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।

जोधपुर में 100 रुपए के विवाद में बवाल,
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • जोधपुर में 100 रुपए के लिए बवाल, मीट की दुकान पर पथराव और बोतलें चलीं
  • नॉनवेज के भाव पर भिड़े दो पक्ष, आधे घंटे तक सड़क पर हंगामा
  • 800 से 900 रुपए के भाव पर विवाद, पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया

JODHPUR,10 NOV. 2026:

800 और 900 रुपए के भाव को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात मसूरिया नट बस्ती स्थित एक मीट की दुकान पर कुछ युवक नॉनवेज खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान कीमत को लेकर दुकानदार और खरीदारों के बीच बहस हो गई।आरोप है कि दुकानदार ने पहले 800 रुपए कीमत बताई थी। बाद में 900 रुपए मांगे जाने पर विवाद शुरू हो गया। 100 रुपए के अंतर को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई। कुछ ही देर में दोनों तरफ से लोग मौके पर जमा हो गए।

पथराव के साथ फेंकी गईं कांच की बोतलें

विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान कांच की बोतलें भी फेंकी गईं। घटना के कारण क्षेत्र की प्रमुख सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।बताया गया कि करीब आधे घंटे तक इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। आसपास के लोग सुरक्षा के लिहाज से घरों में छिप गए। पथराव में कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं।

तीन थानों की पुलिस पहुंची, चार लोग हिरासत में

घटना की सूचना मिलने पर देवनगर, प्रतापनगर और प्रतापनगर सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया।देवनगर थानाधिकारी कमल किशोर ने एक घायल को मथुरादास माथुर अस्पताल भिजवाया। वहीं, पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया।

देवनगर थाने में मामला दर्ज, इलाके में पुलिस तैनात

एसीपी नतिशा जाखड़ ने बताया कि मीट के भाव को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद पत्थर और कांच की बोतलें फेंकी गईं। घटना में कुछ लोगों को चोटें आई हैं।पुलिस ने देवनगर थाने में मामला दर्ज किया है। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति शांत बताई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस का पक्ष

पुलिस ने देवनगर थाने में मामला दर्ज किया है।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।