STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकगुरुवार, 19 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

जोधपुर में दिनदहाड़े फायरिंग और गाड़ियों में टक्कर, 4 घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर जिले के डांगियावास थाना क्षेत्र में बुधवार को चोरी की स्कॉर्पियो तलाशने पहुंचे युवकों पर हमला हो गया। हनुमानगढ़ के रावतसर से छह युवक जीपीएस लोकेशन के आधार पर अपनी चोरी हुई गाड़ी खोज रहे थे। आरोप है कि दूसरी स्कॉर्पियो में सवार दो युवकों ने उनका पीछा किया। उनकी गाड़ी को टक्कर मारकर पलटा दिया और फायरिंग की। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

जोधपुर में दिनदहाड़े फायरिंग,
फोटो: PHOTO AI

मुख्य बातें

  • जोधपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, स्कॉर्पियो पलटने से 4 लोग घायल
  • चोरी की स्कॉर्पियो तलाशने पहुंचे 6 युवक, रास्ते में हुआ हमला
  • जीपीएस लोकेशन बनी विवाद की वजह? जोधपुर में गाड़ियों से पीछा और फायरिंग

JODHPUR,18 NOV. 2026:

जीपीएस लोकेशन के आधार पर जोधपुर पहुंचे थे छह युवक

जानकारी के अनुसार, हनुमानगढ़ जिले के रावतसर निवासी छह युवकों की सफेद स्कॉर्पियो चोरी हो गई थी। युवकों को जीपीएस के जरिए गाड़ी की लोकेशन जोधपुर के डांगियावास थाना क्षेत्र में मिली।इसके बाद वे अपनी गाड़ी की तलाश में खेड़ी सालवा और खेड़ी चारणा गांव के बीच पहुंचे। इसी दौरान दूसरी स्कॉर्पियो में सवार युवकों से उनका सामना हो गया।

पीछा कर स्कॉर्पियो को मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि दूसरी स्कॉर्पियो में मनीष जाट और सुनील जाट सवार थे। आरोप है कि दोनों ने हनुमानगढ़ से आए युवकों का पीछा किया।इसके बाद उनकी स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। वह पलटते हुए खेत में जा घुसी।

फायरिंग में चार लोग घायल

गाड़ी पलटने के बाद फायरिंग किए जाने का भी आरोप है। स्कॉर्पियो के बोनट पर गोली लगने के निशान मिलने की बात सामने आई है। घटनास्थल पर हवाई फायरिंग किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।इस घटना में हनुमानगढ़ निवासी सुरेंद्र कुमार, सुधीर कुमार और भानु खान घायल हुए। वहीं, मौके पर भेड़ चरा रहे स्थानीय व्यक्ति बाबूलाल जाट को भी चोटें आईं।सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, घायलों को चोटें गाड़ी पलटने से आईं या फायरिंग के दौरान, इसकी पुष्टि जांच के बाद होगी।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही डांगियावास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राजूराम काला के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की।पुलिस ने आरोपी मनीष जाट को पकड़ लिया है। वहीं, दूसरे आरोपी सुनील जाट की तलाश की जा रही है।पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। आरोपियों से पूछताछ के बाद फायरिंग के कारणों और चोरी की स्कॉर्पियो से जुड़े पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की उम्मीद है।

पुलिस का पक्ष

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।