STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकमंगलवार, 17 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

झुंझुनूं: खेतड़ी में सरपंच चुनाव के दौरान खूनी संघर्ष, 80 वर्षीय पूर्व सरपंच की मौत; 8 लोग घायल

झुंझुनूं जिले के खेतड़ी उपखंड की विजय नगर ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद के बाद हुए पथराव में 80 वर्षीय पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी की मौत हो गई। घटना में 7 से 8 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने करीब चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

मतदान के दौरान दो पक्षों में हुआ विवाद
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • खेतड़ी में सरपंच चुनाव के दौरान खूनी संघर्ष, 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
  • मतदान के बीच पथराव, पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी की गई जान
  • विजय नगर पंचायत में हिंसा, 8 लोग घायल; चार आरोपी हिरासत में

JHUNJHUNU,17 NOV. 2026:

मतदान के दौरान दो पक्षों में हुआ विवाद

खेतड़ी क्षेत्र की विजय नगर ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए मतदान चल रहा था। इसी दौरान दो पक्षों के समर्थकों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट तथा पथराव होने लगा।घटना में कई लोग घायल हो गए। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हिंसा के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

सिर में गंभीर चोट लगने से पूर्व सरपंच की मौत

घायल गोविंद सैनी के अनुसार, दूसरे सरपंच प्रत्याशी के समर्थकों ने प्रत्याशी सुमन सैनी के समर्थकों पर हमला किया। इसी दौरान पथराव में 80 वर्षीय लक्ष्मीनारायण सैनी के सिर में गंभीर चोट लग गई।बताया गया कि चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौत हो गई। इस घटना में 7 से 8 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए नीमकाथाना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी राजेंद्र बुरड़क ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते थे लक्ष्मीनारायण सैनी

मृतक लक्ष्मीनारायण सैनी क्षेत्र के एक राजनीतिक परिवार से जुड़े थे। वह पहले ग्राम पंचायत के सरपंच रह चुके थे। उनकी पत्नी नाथी देवी भी पूर्व में सरपंच रह चुकी हैं।वर्तमान चुनाव में उनकी पुत्रवधू सुमन सैनी सरपंच पद की प्रत्याशी थीं। सुमन सैनी इससे पहले भी ग्राम पंचायत की सरपंच रह चुकी हैं। घटना के बाद परिवार और समर्थकों में शोक का माहौल है।

अस्पताल पहुंचे पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह नीमकाथाना जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना।इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि खेतड़ी क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। उनके अनुसार, प्रशासन चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहा।

पुलिस का पक्ष

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।