STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकशनिवार, 7 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

मंडावा में जर्मन टूरिस्ट का मोबाइल छीनकर भागा युवक, CCTV में कैद हुई घटना

झुंझुनूं जिले के पर्यटन कस्बे मंडावा में जर्मनी से आए एक पर्यटक का मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। करीब 20 सदस्यों के विदेशी पर्यटक दल के साथ घूम रहे एक युवक ने पर्यटक के हाथ से मोबाइल छीना और भागने लगा। पर्यटक ने उसका पीछा किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी युवक को पकड़ लिया और मोबाइल वापस लेकर पर्यटक को सौंप दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद मंडावा में विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

टूरिस्ट का मोबाइल छीनकर भागा युवक, CCTV में कैद
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • मंडावा में जर्मन टूरिस्ट का मोबाइल छीनकर भागा युवक, CCTV में कैद
  • विदेशी पर्यटक के पीछे दौड़ा युवक, लोगों ने पीछा कर पकड़ा
  • राजस्थान घूमने आए जर्मन पर्यटक का मोबाइल छीना, लोगों ने लौटाया

JHUNJUNU, 7 NOV.2026:

जर्मन पर्यटक के हाथ से मोबाइल छीनकर भागा युवक

जानकारी के अनुसार, जर्मनी से करीब 20 सदस्यों का एक पर्यटक दल मंडावा घूमने आया हुआ था। दल के सदस्य यहां की ऐतिहासिक हवेलियां और प्रमुख पर्यटन स्थल देखने पहुंचे थे।इसी दौरान एक युवक ने जर्मन पर्यटक के हाथ से मोबाइल छीन लिया और भागने लगा। अचानक हुई घटना से पर्यटक घबरा गया, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए युवक का पीछा शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने भी युवक को पकड़ने के लिए दौड़ लगाई।कुछ दूरी पर लोगों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद मोबाइल वापस लेकर पर्यटक को सौंप दिया गया। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में युवक मोबाइल छीनकर भागता दिखाई दे रहा है।

विदेशी पर्यटकों के पीछे घूमते हैं लपके

मंडावा में विदेशी पर्यटकों के पीछे घूमने वाले लपकों की गतिविधियां भी परेशानी का कारण बन रही हैं। पर्यटक जब ऐतिहासिक हवेलियां और अन्य पर्यटन स्थल देखने निकलते हैं, तो कुछ लोग उनके पीछे लग जाते हैं।बताया जा रहा है कि इनमें ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिनके पास गाइड के रूप में काम करने का लाइसेंस नहीं है। ये लोग पर्यटकों को रास्ते में रोककर अपना सामान बेचने और खरीदारी करने के लिए दबाव बनाते हैं।ऐसी गतिविधियों से पर्यटकों को परेशानी होती है। वहीं, मोबाइल छीनने की घटना के बाद पर्यटन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

दो टूरिस्ट हेल्प फोर्स कर्मचारी तैनात

विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा और सहायता के लिए मंडावा में टूरिस्ट हेल्प फोर्स के दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बावजूद पर्यटकों को परेशान करने और उनके पीछे घूमने वाले लोगों की गतिविधियां पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो पा रही हैं।मंडावा में देश-विदेश से पर्यटक ऐतिहासिक हवेलियां देखने पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधाओं को बेहतर बनाए रखना जरूरी है।

बिना लाइसेंस घूमने वालों की जानकारी पुलिस को दी जाती है

टैप इंचार्ज हरिसिंह ने बताया कि बिना लाइसेंस वाले गाइड या अन्य व्यक्ति पर्यटकों के साथ घूमते हुए मिलते हैं, तो उनकी पहचान की जाती है। ऐसे लोगों की फोटो लेकर पुलिस थाने में उपलब्ध कराई जाती है।उन्होंने बताया कि संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार टूरिस्ट हेल्प फोर्स के पास नहीं है। ऐसे मामलों में पुलिस को जानकारी देकर कार्रवाई के लिए कहा जाता है।

पुलिस का पक्ष

..

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।