STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकमंगलवार, 17 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

झुंझुनूं: खेतड़ी में पूर्व सरपंच की मौत के बाद तनाव, ग्रामीणों ने खेतड़ी-जयपुर मार्ग किया जाम

झुंझुनूं जिले की खेतड़ी तहसील के विजयनगर ग्राम पंचायत में पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी की मौत के बाद तनाव बढ़ गया है। मतदान के बाद हुई हिंसक झड़प में घायल पूर्व सरपंच ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने करमाड़ी के पास खेतड़ी-जयपुर मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीण आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • खेतड़ी में पूर्व सरपंच की मौत के बाद बवाल, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम
  • मतदान के बाद हिंसा में पूर्व सरपंच की मौत, आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े ग्रामीण
  • 15 से 20 लोगों पर हमले का आरोप, पूर्व सरपंच की मौत से क्षेत्र में तनाव

JHUNJHUNU,17 NOV.2026:

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण

पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग करमाड़ी के पास सड़क पर बैठ गए। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। जाम के कारण खेतड़ी-जयपुर मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आम यात्रियों के साथ स्कूली वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विजयनगर में भारी पुलिस जाप्ता तैनात

घटना के बाद विजयनगर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी की पुत्रवधू सरपंच पद की प्रत्याशी हैं। इसी चुनावी घटनाक्रम के बीच हुई हिंसा ने स्थिति को संवेदनशील बना दिया है।पुलिस का भारी जाप्ता गांव में तैनात किया गया है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। मौके पर पहुंची टीम ग्रामीणों से बातचीत कर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।

मतदान के बाद 15 से 20 लोगों पर हमले का आरोप

खेतड़ी विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, सोमवार शाम करीब 4:30 बजे पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी मतदान करने के बाद बैठे हुए थे।इसी दौरान 15 से 20 लोगों की भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। विधायक के मुताबिक, हमलावरों ने कुर्सियों, सरियों और पत्थरों से हमला किया। इसमें लक्ष्मीनारायण सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विधायक ने घटना की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

पोस्टमार्टम खेतड़ी में कराने की मांग

विधायक धर्मपाल गुर्जर ने मांग की कि पूर्व सरपंच का पोस्टमार्टम खेतड़ी के अजीत हॉस्पिटल में कराया जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई होनी चाहिए।उन्होंने घटना को सभ्य समाज के लिए कलंक बताते हुए कहा कि चुनाव के दौरान ऐसी हिंसा लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। विधायक ने लोगों से एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील भी की।

पुलिस का पक्ष

विधायक ने घटना की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।