STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकमंगलवार, 10 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

झालावाड़ में सड़क हादसे में ASI सुनील कुमार त्यागी की मौत, 6 महीने पहले हुआ था प्रमोशन

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सड़क हादसे में अकलेरा थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (ASI) सुनील कुमार त्यागी की मौत हो गई। वे सरकारी काम से एक मुलजिम की तलाश में पगारिया थाना क्षेत्र जा रहे थे। इसी दौरान करावन गांव के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई। गंभीर हालत में उन्हें झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। करीब छह महीने पहले ही वे हेड कांस्टेबल से पदोन्नत होकर ASI बने थे।

ASI सुनील त्यागी
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • मुलजिम की तलाश में निकले ASI की हादसे में मौत, 6 महीने पहले हुआ था प्रमोशन
  • झालावाड़ में दर्दनाक हादसा, बाइक गिरने से ASI सुनील त्यागी की मौत
  • दीपावली पर परिवार से मिले थे ASI, ड्यूटी पर लौटने के बाद हादसे में गई जान

JHALAWAR,10 NOV. 2026:

मुलजिम की तलाश में जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, ASI सुनील कुमार त्यागी सरकारी कार्य से बाइक पर पगारिया थाना क्षेत्र जा रहे थे। इसी दौरान भवानीमंडी क्षेत्र के करावन गांव के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई।हादसे में सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।अकलेरा थाना प्रभारी धर्माराम चौधरी ने हादसे की पुष्टि की। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

चुनाव से पहले भालता से अकलेरा थाने में हुआ था तबादला

सुनील कुमार त्यागी पहले भालता थाने में तैनात थे। चुनाव से पहले उनका स्थानांतरण अकलेरा थाने में किया गया था। करीब छह महीने पहले ही उन्हें हेड कांस्टेबल से पदोन्नत कर सहायक उपनिरीक्षक बनाया गया था।उनके बेटे शुभम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके पिता सोमवार को सरकारी काम से घर से निकले थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया।

दीपावली पर परिवार से मिलने आए थे घर

सुनील कुमार त्यागी झालावाड़ जिले के रोटरी क्लब गांव के रहने वाले थे। उनका परिवार झालावाड़ के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में रहता है।बेटे शुभम के मुताबिक, सुनील त्यागी दीपावली पर घर आए थे। इसके अगले दिन वे ड्यूटी पर अकलेरा लौट गए थे। परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटा रामगंजमंडी में निजी कंपनी में काम करता है। वहीं, दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।

पुलिस विभाग में शोक की लहर

ASI सुनील कुमार त्यागी के निधन की खबर से अकलेरा थाने में शोक छा गया। साथी पुलिसकर्मियों और परिचितों ने उनके निधन पर दुख जताया।पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार झालावाड़ में दोपहर 3 बजे किया गया। उनके निधन से परिवार और पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।