STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकसोमवार, 16 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

झालावाड़ में पुलिस की डिजिटल कार्रवाई, 30 हिस्ट्रीशीटरों के इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

राजस्थान के झालावाड़ में जिला पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपराध का महिमामंडन करने वाले हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने 30 सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों और हार्डकोर अपराधियों के इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक करवाए हैं। पुलिस के अनुसार, इन अकाउंट से हथियारों के साथ फोटो-वीडियो, खतरनाक स्टंट और गैंगस्टरों के समर्थन में पोस्ट साझा की जा रही थीं। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर साइबर और जिला पुलिस की टीमों ने यह कार्रवाई की।

मेटा को शिकायत भेजकर ब्लॉक करवाए 30 अकाउंट
फोटो: PHOTO AI

मुख्य बातें

  • झालावाड़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 30 हिस्ट्रीशीटरों के अकाउंट ब्लॉक
  • हथियारों और गैंगस्टर रील्स पर पुलिस का एक्शन, 30 इंस्टाग्राम अकाउंट बंद
  • सोशल मीडिया पर अपराध का महिमामंडन पड़ा भारी, पुलिस ने की कार्रवाई

JHALAWAR,15 NOV. 2026:

हथियारों और स्टंट के वीडियो से युवाओं को प्रभावित करने का आरोप

पुलिस जांच में सामने आया कि कई हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो और वीडियो अपलोड कर रहे थे। इन अकाउंट से खतरनाक स्टंट के वीडियो और गैंगस्टरों के महिमामंडन वाली रील्स भी साझा की जा रही थीं।पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से युवाओं को अपराध की ओर आकर्षित करने और आमजन में भय का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही थी। इसे रोकने के लिए जिले में अपराधियों की ऑनलाइन गतिविधियों पर डिजिटल निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

मेटा को शिकायत भेजकर ब्लॉक करवाए 30 अकाउंट

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के अनुसार, साइबर और जिला पुलिस की संयुक्त टीमों ने सोशल मीडिया अकाउंट की निगरानी की। इसके बाद आईटी एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत सहयोग पोर्टल के माध्यम से मेटा को शिकायत भेजी गई।पुलिस की शिकायत के बाद 30 अपराधियों के इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक करवाए गए। इस कार्रवाई का उद्देश्य सोशल मीडिया पर गैंगस्टर कल्चर और अपराध के प्रचार को रोकना है।

कई आरोपियों पर दर्ज हैं गंभीर आपराधिक मामले

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई की सूची में शामिल कुछ अपराधियों के खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

- अरशद उर्फ अय्यूब उर्फ चिंटू पर हत्या के प्रयास, डकैती की साजिश, फिरौती, दुष्कर्म और पॉक्सो सहित 22 मामले दर्ज बताए गए हैं।

- मुकेश उर्फ डेकड़िया पर 19 मामले दर्ज हैं।

- विक्की उर्फ कालिया पर 18 मामले दर्ज हैं।

- दीपक पारेता पर 11 मामले दर्ज हैं।

- मोहम्मद कैफ खान और रवि उर्फ रविंद्र सिंह पर आठ-आठ मामले दर्ज बताए गए हैं।

- रमेशचंद तंवर पर सात और शेखर पटोना उर्फ लॉरेंस पर छह मामले दर्ज हैं।

- अवधेश खटीक पर चार मामले दर्ज बताए गए हैं।

- अरशद खान उर्फ नन्नू के खिलाफ भी विभिन्न गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।

ये सभी जानकारी पुलिस अधीक्षक की ओर से दी गई है।

युवाओं से अपराधियों को सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं करने की अपील

एसपी अमित कुमार ने आमजन और युवाओं से अपराधियों तथा गैंगस्टरों को सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसी पोस्ट को लाइक, शेयर या री-पोस्ट करके अपराधियों को लोकप्रियता नहीं देनी चाहिए।उन्होंने हथियारों के प्रदर्शन, स्टंटबाजी, नशा तस्करी और अन्य संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों की जानकारी नजदीकी पुलिस थाने या साइबर पुलिस थाना को देने की अपील की।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर अपराध का प्रचार करने वालों की डिजिटल गतिविधियों पर निगरानी जारी रहेगी।

पुलिस का पक्ष

पुलिस की शिकायत के बाद 30 अपराधियों के इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक करवाए गए।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।