STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकसोमवार, 16 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

सोनिया गांधी ने आत्मकथा में स्वीकार की बड़ी राजनीतिक भूल, अर्जुन सिंह की सलाह नहीं मानने का आज भी है अफसोस

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा Belonging: A Journey of Love में मध्यप्रदेश के तीन प्रमुख नेताओं का जिक्र किया है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह, दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया शामिल हैं। सोनिया गांधी ने अर्जुन सिंह की राजनीतिक समझ की तारीफ की है। उन्होंने 1999 के राजनीतिक घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए उनकी सलाह नहीं मानने को अपनी भूल बताया है। वहीं, माधवराव सिंधिया को मुश्किल दौर में मददगार और दिग्विजय सिंह को कांग्रेस के अनुभवी नेताओं में शामिल किया है।

SONIA GANDHI
फोटो: PHOTO GOOGLE

मुख्य बातें

  • सोनिया गांधी ने मानी बड़ी राजनीतिक भूल, अर्जुन सिंह की सलाह नहीं मानने का अफसोस
  • सोनिया गांधी की किताब में मध्यप्रदेश के तीन दिग्गज नेताओं का खास जिक्र
  • अर्जुन सिंह की कौनसी सलाह नहीं मानने पर सोनिया गांधी को हुआ पछतावा?

BHOPAL,15 NOV. 2026:

अर्जुन सिंह की सलाह नहीं मानना बताया गलती

सोनिया गांधी ने आत्मकथा में अर्जुन सिंह की राजनीतिक समझ और उनकी दूरदर्शिता का विशेष उल्लेख किया है। उन्होंने लिखा है कि अर्जुन सिंह जटिल राजनीतिक मुद्दों को गहराई से समझने की क्षमता रखते थे।किताब में 1999 के राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी ने स्वीकार किया कि उस समय अर्जुन सिंह की सलाह नहीं मानना उनकी भूल थी। यह टिप्पणी उस दौर में कांग्रेस के भीतर चल रहे राजनीतिक समीकरणों को समझने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मुश्किल दौर में माधवराव सिंधिया ने की मदद

सोनिया गांधी ने अपने राजनीतिक जीवन के शुरुआती और चुनौतीपूर्ण समय को भी याद किया है। इस दौरान उन्होंने माधवराव सिंधिया के सहयोग का उल्लेख किया।आत्मकथा के अनुसार, राजनीतिक सफर के शुरुआती दौर में जिन नेताओं से उन्हें सबसे ज्यादा मदद मिली, उनमें माधवराव सिंधिया प्रमुख थे। यह उल्लेख कांग्रेस में सोनिया गांधी की शुरुआती राजनीतिक भूमिका और सिंधिया के साथ उनके संबंधों को सामने लाता है।

दिग्विजय सिंह को बताया अनुभवी और लोकप्रिय नेता

सोनिया गांधी ने आत्मकथा के पृष्ठ संख्या 393 पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का भी जिक्र किया है। उन्होंने उन्हें कांग्रेस संगठन के अनुभवी और महत्वपूर्ण नेताओं के संदर्भ में याद किया है।सोनिया गांधी के अनुसार, राजीव गांधी के समय के कई राजनीतिक सहयोगियों से उनका पहले से परिचय था। इनमें स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े नेताओं के अलावा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन और युवा कांग्रेस से निकले नेता भी शामिल थे। इसी संदर्भ में दिग्विजय सिंह का उल्लेख किया गया है।

मध्यप्रदेश के नेताओं का राष्ट्रीय राजनीति में प्रभाव

सोनिया गांधी की आत्मकथा में मध्यप्रदेश के इन तीन नेताओं का जिक्र प्रदेश की कांग्रेस राजनीति के राष्ट्रीय प्रभाव को दर्शाता है। अर्जुन सिंह की राजनीतिक सलाह, माधवराव सिंधिया का सहयोग और दिग्विजय सिंह का संगठनात्मक अनुभव किताब में अलग-अलग संदर्भों में सामने आया है।इन उल्लेखों से कांग्रेस के उस दौर की राजनीति और गांधी परिवार के साथ इन नेताओं के संबंधों की झलक मिलती है।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।