STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकमंगलवार, 10 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

जालोर हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, मां-बेटे का एक चिता पर अंतिम संस्कार; दिवाली पर छाया मातम

जालोर जिले के सांचौर क्षेत्र में दीपावली के दिन हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। धानता गांव के पास अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिला शामी विश्नोई, उसका 8 वर्षीय बेटा कुलदीप, पिता रामलाल सियाक और ससुर जीवाराम धेतरवाल शामिल थे। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद चारों के शव परिजनों को सौंपे गए। पुर गांव में मां-बेटे का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, पास में शामी के ससुर की भी अंत्येष्टि हुई। रामलाल का अंतिम संस्कार डावल गांव में किया गया।

दिवाली पर उजड़ा परिवार,
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • दिवाली पर उजड़ा परिवार, मां-बेटे का एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
  • जालोर में बोलेरो ने ली चार लोगों की जान, दो गांवों में पसरा मातम
  • 8 साल के बेटे और मां की एक चिता पर हुई अंत्येष्टि, नम आंखों से विदाई

JALORE,10 NOV. 2026:

बेटी और नाती को लेकर गांव लौट रहे थे रामलाल

जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय शामी विश्नोई पुर गांव की रहने वाली थी। दीपावली के दिन वह अपने पिता रामलाल सियाक के साथ डावल गांव गई थी। वहां एक रिश्तेदार की शोकसभा के बाद आयोजित बैठक में दोनों शामिल हुए थे।कार्यक्रम पूरा होने के बाद शाम को शामी को अपने ससुराल लौटना था। इसके लिए पिता रामलाल अपनी बाइक पर बेटी शामी और 8 वर्षीय नाती कुलदीप को बैठाकर पुर गांव के लिए रवाना हुए। किसी को अंदाजा नहीं था कि घर लौटते समय यह सफर परिवार के लिए आखिरी साबित होगा।

बोलेरो की चपेट में आए सड़क किनारे खड़े चार लोग

बताया गया कि धानता गांव के पास ढाणी तक जाने वाला रास्ता रेतीला था। ऐसे में बाइक से आगे जाना मुश्किल हो रहा था। इसी दौरान शामी के ससुर जीवाराम धेतरवाल भी बहू और पोते को लेने वहां पहुंच गए।दीपावली के दिन दोनों परिवार के सदस्य सड़क किनारे बातचीत कर रहे थे। इसी बीच अरणाय की तरफ से सांचौर जा रही एक बोलेरो वहां पहुंची। बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित था और उसने सड़क किनारे खड़े चारों लोगों को टक्कर मार दी।

तीन लोगों की मौके पर मौत, महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसा इतना भीषण था कि जीवाराम धेतरवाल, 8 वर्षीय कुलदीप और रामलाल सियाक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शामी गंभीर रूप से घायल हो गई।उसे तत्काल सांचौर अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे पालनपुर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान शामी ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह एक ही हादसे में परिवार के चार सदस्यों की जान चली गई।

मां-बेटे का एक चिता पर अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातम

हादसे के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद चारों शव परिजनों को सौंप दिए गए।इसके बाद पुर गांव में शामी और उसके बेटे कुलदीप का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। पास में ही शामी के ससुर जीवाराम की भी अंत्येष्टि हुई। वहीं, रामलाल सियाक का अंतिम संस्कार उनके गांव डावल में किया गया।दीपावली के त्योहार पर जिस परिवार में खुशियां होनी थीं, वहां एक साथ चार मौतों से मातम छा गया। अंतिम संस्कार के दौरान गांव के लोगों की आंखें नम हो गईं। पुर और डावल दोनों गांवों में शोक का माहौल है।

पुलिस का पक्ष

। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।