STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकशनिवार, 14 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

अलवर पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. जसवंत सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी शनिवार को अलवर पहुंचीं। उन्होंने दिवंगत पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता डॉ. जसवंत सिंह यादव के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। दिया कुमारी ने कहा कि डॉ. जसवंत सिंह यादव का निधन बेहद दुखद और अपूरणीय क्षति है। उनकी कार्यशैली, राजनीतिक अनुभव और जनसेवा का समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।

अलवर पहुंचीं दिया कुमारी, डॉ. जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • अलवर पहुंचीं दिया कुमारी, डॉ. जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि
  • दिया कुमारी बोलीं- जसवंत यादव का निधन अपूरणीय क्षति
  • दिवंगत जसवंत यादव के आवास पहुंचीं उपमुख्यमंत्री, परिवार को बंधाया ढांढस

ALWAR,14 NOV.2026:

परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी शनिवार को अलवर पहुंचीं। यहां उन्होंने डॉ. जसवंत सिंह यादव के निवास पर जाकर उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। दिया कुमारी ने इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

बोलीं- उनका निधन अपूरणीय क्षति

दिया कुमारी ने डॉ. जसवंत सिंह यादव के साथ बिताए समय को याद किया। उन्होंने कहा कि उनका निधन बेहद दुखद है। इसकी भरपाई करना संभव नहीं है।उन्होंने कहा कि डॉ. जसवंत सिंह यादव भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा जीवित रहेंगी। उनका व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

STV वीडियो · YouTube पर देखें

विधानसभा में उनकी कार्यशैली को किया याद

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा में डॉ. जसवंत सिंह यादव प्रभावशाली तरीके से अपनी बात रखते थे। उनका राजनीतिक अनुभव और कार्यशैली हमेशा याद किए जाएंगे।दिया कुमारी ने कहा कि उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। उनके अनुभव और जनहित के मुद्दों को उठाने का तरीका प्रेरणादायक रहा।उन्होंने कहा कि वह शोक की इस घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने अलवर पहुंची थीं।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।