STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकशनिवार, 14 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

बार्सिलोना में फुटबॉल खेलते समय घायल हुए शरद कपूर, बोले- फिर से एक्टिंग में लौटना चाहता हूं

बॉलीवुड अभिनेता शरद कपूर इन दिनों अपने निजी जीवन और करियर को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था। इसमें वह अपने चार पालतू कुत्तों को एनिमल वेलफेयर सेंटर भेजने की बात करते नजर आए। अब एक नए वीडियो में अभिनेता ने अपनी आर्थिक और पेशेवर परिस्थितियों पर बात की है। उन्होंने बताया कि बार्सिलोना में फुटबॉल खेलते समय उन्हें चोट लगी थी। इस वजह से उनके काम पर असर पड़ा। शरद कपूर ने फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काम करने की इच्छा जताई है।

शरद कपूर ने
फोटो: PHOTO GOOGLE

मुख्य बातें

  • बार्सिलोना में फुटबॉल खेलते समय कैसे घायल हुए शरद कपूर?
  • चार कुत्तों को भेजना पड़ा सेंटर, शरद कपूर ने बताई अपनी परेशानी
  • खुद को मेस्सी समझ बैठे शरद कपूर, फुटबॉल मैदान में लगी चोट

BOLLYWOOD,14 NOV. 2026:

चार पालतू कुत्तों को बेहतर देखभाल के लिए भेजा सेंटर

शुक्रवार को एक एनिमल वेलफेयर एनजीओ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शरद कपूर का नया वीडियो साझा किया। इसमें अभिनेता अपने चार पालतू कुत्तों को लेकर भावुक नजर आए।उन्होंने बताया कि बेहतर देखभाल के लिए उन्हें अपने चारों कुत्तों को सेंटर भेजना पड़ा। अभिनेता ने कहा कि वह फिलहाल अच्छे काम की तलाश में हैं। उन्होंने लोगों से आर्थिक मदद के बजाय सहयोग और प्रोत्साहन की अपील की।

बोले- मुझे सिर्फ काम और लोगों के समर्थन की जरूरत

वीडियो में शरद कपूर ने कहा कि वह अपने चारों कुत्तों से बेहद जुड़े हुए हैं। उन्हें सेंटर भेजने का फैसला उनके लिए भावुक करने वाला रहा।उन्होंने कहा कि उन्हें फिलहाल अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश है। लोगों का थोड़ा-सा नैतिक समर्थन भी उनके लिए काफी मायने रखता है। अभिनेता ने अपने अभिनय पर भरोसा जताते हुए कहा कि वह दोबारा काम शुरू करने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने जनवरी से काम पर लौटने की उम्मीद भी जताई।

बार्सिलोना में फुटबॉल खेलते समय लगी चोट

शरद कपूर ने बातचीत के दौरान अपनी चोट के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बार्सिलोना में फुटबॉल खेलते समय उनके पैर में चोट लगी थी।अभिनेता के मुताबिक, वह पूरे जोश के साथ मैदान में उतरे थे। टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद थे। इसी दौरान एक खिलाड़ी का पैर उनके पैर से टकरा गया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह खुद को मेस्सी समझने लगे थे।शरद कपूर ने बताया कि टक्कर लगते ही उन्हें गंभीर चोट का अंदाजा हो गया था। इस चोट का असर उनके काम पर भी पड़ा।

OTT प्लेटफॉर्म पर काम करने की जताई इच्छा

अभिनेता ने डिजिटल मनोरंजन की बढ़ती लोकप्रियता पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि ओटीटी कलाकारों के लिए काम के नए अवसर लेकर आया है।शरद कपूर ने नेटफ्लिक्स जैसे प्लेटफॉर्म का जिक्र करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यम से कलाकार बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने वेब सीरीज और डिजिटल प्रोजेक्ट में काम करने की इच्छा जताई। अभिनेता के मुताबिक, उन्हें अच्छा अवसर मिलने पर खुशी होगी।

इन फिल्मों से मिली शरद कपूर को पहचान

शरद कपूर हिंदी सिनेमा का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने अपने करियर में कई चर्चित फिल्मों में काम किया है। इनमें शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'जोश' भी शामिल है।इसके अलावा वह 'एलओसी: कारगिल', 'लक्ष्य', 'जैस्मीन' और 'दस्तक' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्म 'जोश' में उनके अभिनय को दर्शकों ने खास तौर पर नोटिस किया था।

सोशल मीडिया पर फैंस ने जताई चिंता

शरद कपूर का अपने कुत्तों को एनिमल वेलफेयर सेंटर भेजने वाला वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने चिंता जताई थी। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनके प्रति सहानुभूति जाहिर की और उनका हौसला बढ़ाया।अब नए वीडियो में अभिनेता ने अपनी परिस्थितियों और काम पर लौटने की इच्छा के बारे में खुलकर बात की है। वह फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट के जरिए फिर से अभिनय की दुनिया में सक्रिय होना चाहते हैं।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।