#देश दुनिया #धार्मिक

राजगढ़ में ईसर गणगौर की धूम: भव्य झांकी के साथ दो दिवसीय मेले का आगाज़

राजगढ़ (अलवर) कस्बे में गोविंद देव जी मंदिर से बैंड-बाजों की मधुर धुनों के साथ ईसर गणगौर की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी मुख्य मार्गों से होती हुई ऐतिहासिक एवं प्राचीन कुंड पर पहुंची, जहां दो दिवसीय गणगौर मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ।

#image_title

इस अवसर पर कस्बे में पारंपरिक उत्साह देखने को मिला। घर-घर में महिलाओं ने ईसर गणगौर की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। नगरपालिका के तत्वावधान में निकाली गई इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

#image_title

कुंड पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ईसर-गणगौर की प्रतिमाओं का पूजन किया गया। मेले में महिला, पुरुष और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोगों ने चाट-पकौड़ों और आइसक्रीम का आनंद लिया, वहीं मिट्टी के बर्तनों सहित विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी कर मेले की रौनक को और बढ़ाया।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *