#क्राइम #राज्य-शहर

अलवर सेंट्रल जेल का वीडियो वायरल करने वाला हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार

अलवर सेंट्रल जेल परिसर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करना एक हार्डकोर अपराधी को भारी पड़ गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अलवर पुलिस ने मन्नाका निवासी फिरोज खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में डकैती, रंगदारी, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट सहित करीब एक दर्जन गंभीर मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि 23 जुलाई 2026 को सेंट्रल जेल अधीक्षक ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर फिरोज की इंस्टाग्राम आईडी से जेल परिसर का वीडियो वायरल हो रहा था। जांच में पुष्टि हुई कि वीडियो केंद्रीय कारागृह अलवर का ही है।

कारागृह अधिनियम की धारा 42 के तहत जेल के अंदर मोबाइल, कैमरा या अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाना और उसका उपयोग करना पूरी तरह गैर-कानूनी है। इसी आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी वैशाली नगर थाने का चिन्हित हार्डकोर अपराधी है।

इसे भी पढ़ें – पन्नाधाय की जातीय पहचान पर विवाद, पुस्तक में उल्लेख को लेकर गुर्जर समाज ने उठाए सवाल

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *