#पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

पांडुपोल हनुमान मंदिर में अधिक मास पर भव्य आयोजन , भाजपा पूर्व अध्यक्ष सतीश पुनियां ने किए दर्शन

अलवर (सरिस्का): जेठ के अधिक मास के मंगलवार को पांडुपोल हनुमान मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को फूल-मालाओं से सजाया गया और बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया। दूर-दराज़ से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे, जिनमें राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली से आए भक्त शामिल रहे। दिनभर मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। इस दौरान पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच सिलीबेरी गेट लंबे समय से बंद होने को लेकर नाराजगी भी सामने आई। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर सतीश पूनिया को ज्ञापन सौंपा।

श्रद्धालु गोविंद जोशी और अन्य लोगों का कहना है कि गेट बंद होने से मंदिर तक पहुंचना कठिन हो गया है। कई भक्त दूर से आने के बावजूद बिना दर्शन किए लौटने को मजबूर हो रहे हैं।

अधिक मास के इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ, हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन भी किया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में पहुंचकर अपनी मनोकामनाएं मांगीं और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *