#देश दुनिया #धार्मिक #राज्य-शहर

गोविंदगढ़ में करंट से लंगूर की मौत, हनुमान स्वरूप मानकर हुआ अंतिम संस्कार और भंडारे का आयोजन….

अलवर जिले के गोविंदगढ़ कस्बे में 24 दिसंबर 2025 को बस स्टैंड के पास एक लंगूर की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। लंगूर को हनुमान जी का स्वरूप मानते हुए स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और गौसेवकों ने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया।

लंगूर की मृत्यु के बाद बैंड-बाजों के साथ उसकी शव यात्रा निकाली गई। कस्बे के लोगों ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और उसकी आत्मा की शांति के लिए शनिवार को संगीतमय सुंदरकांड पाठ, सत्संग व हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उपरांत बस स्टैंड परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और सामूहिक रूप से ईश्वर से प्रार्थना की।

इस आयोजन में नत्थी सैनी, दीपक सोनी, फूल सिंह सैनी, मोरध्वज, रितेश सोनी, राजेश यादव, रामावतार सैनी, कैलाश मास्टर, बच्चू सैनी, हेमंत सैनी, बालमुकुंद, मुंशी सहित समस्त कस्बेवासियों ने श्रमदान के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *