#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में सीट विवाद पर युवक से बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल…

झालावाड़ (राजस्थान)। भवानीमंडी–कोटा रेलखंड पर चल रही गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में 8 से 10 युवकों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भवानीमंडी के पचपहाड़ निवासी पीड़ित युवक शाहबाज ने बताया कि वह कोटा रेलवे स्टेशन से अमृतसर से मुंबई जाने वाली गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में भवानीमंडी के लिए सवार हुआ था। इसी दौरान कोटा से कुछ युवक ट्रेन में चढ़े और जबरन उसे उसकी सीट से हटा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ लात-घूंसे बरसाए और उसे नीचे गिरा दिया। इतना ही नहीं, एक युवक उसके ऊपर उछल-उछलकर कूदता भी दिखाई दिया।

घटना के दौरान ट्रेन में मौजूद कुछ यात्रियों ने मारपीट का वीडियो बना लिया। पीड़ित शाहबाज ने कोटा जीआरपी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

मारपीट में घायल युवक को झालावाड़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *