STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकगुरुवार, 19 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

चित्तौड़गढ़ ओपन जेल से उम्रकैद का बंदी फरार, हत्या के मामले में काट रहा था सजा

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिला कारागृह की ओपन जेल से हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा भुगत रहा बंदी फरार हो गया। बंदी राजूलाल भील मंगलवार शाम को नियमित गिनती के दौरान गायब मिला। दोबारा गिनती कराने पर भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद जेल प्रशासन ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बंदी की तलाश शुरू कर दी है।

चित्तौड़गढ़ ओपन जेल
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • चित्तौड़गढ़ ओपन जेल से उम्रकैद का बंदी फरार, मचा हड़कंप
  • हत्या के मामले में काट रहा था उम्रकैद, शाम की गिनती में गायब मिला कैदी
  • चित्तौड़गढ़ जेल से बंदी फरार, पुलिस ने दर्ज किया केस

CHITTORGARH,18 NOV. 2026:

शाम की गिनती में गायब मिला बंदी

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 7 बजे ओपन जेल में बंदियों की गिनती की गई। इस दौरान एक बंदी कम मिलने पर जेल प्रशासन सतर्क हो गया। इसके बाद दोबारा गिनती कराई गई। तब पता चला कि राजूलाल भील जेल में मौजूद नहीं है।जिला कारागृह के प्रहरी ओगडराम मेघवाल ने इस संबंध में कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हत्या के मामले में सुनाई गई थी उम्रकैद

कोतवाली थाने के एएसआई नवरंगलाल के अनुसार, फरार बंदी की पहचान राजूलाल पुत्र लोभलाल उर्फ लोभचन्द भील के रूप में हुई है। वह घटियावली गांव का निवासी है और वर्तमान में उसका पता शास्त्रीनगर, चित्तौड़गढ़ बताया गया है।राजूलाल को अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-2 ने हत्या के मामले में दोषी ठहराया था। कोतवाली थाना चित्तौड़गढ़ के प्रकरण संख्या 76/2019 में उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत 24 अप्रैल 2024 को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई गई थी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, तलाश जारी

जेल प्रशासन की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 269 और 262 के तहत मामला दर्ज किया है। इसकी जांच एएसआई नवरंगलाल को सौंपी गई है।पुलिस फरार बंदी की तलाश में जुटी है। फिलहाल उसके फरार होने की परिस्थितियों और संभावित ठिकाने को लेकर जांच की जा रही है।

ओपन जेल की व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चित्तौड़गढ़ जिला कारागृह के अधीन संचालित ओपन जेल में सजायाफ्ता बंदियों को नियमानुसार रखा जाता है। यहां बंदी सुबह अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद काम या व्यवसाय के लिए बाहर जा सकते हैं।इसके बाद उन्हें शाम को दोबारा उपस्थिति दर्ज करानी होती है। लेकिन राजूलाल शाम की गिनती में मौजूद नहीं मिला। इससे पहले भी इस ओपन जेल से बंदियों के फरार होने के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में इस घटना के बाद ओपन जेल की निगरानी व्यवस्था पर फिर सवाल उठे हैं।

पुलिस का पक्ष

पुलिस ने दर्ज किया मामला,

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।