ताज़ाबानसूर में खेत की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा, रोटावेटर की चपेट में आने से 16 वर्षीय भूपेंद्र की मौत
राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर क्षेत्र में खेत की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर से नीचे गिरने के बाद 16 वर्षीय भूपेंद्र मीणा पीछे लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना चतरपुरा की नदी की ढाणी में हुई। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बालक को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया |
STV न्यूज़ रिपोर्टर · बानसूर · 2 घंटे पहले