STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकशुक्रवार, 13 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

कोटपूतली में होटल पर 10 से ज्यादा बदमाशों का हमला, तोड़फोड़ और लूट का आरोप; 6 हिरासत में

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के कोटपूतली में शुक्रवार सुबह होटल प्रिंस में जमकर हंगामा हुआ। 10 से ज्यादा बदमाशों ने होटल में घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ की। आरोपियों ने पार्किंग में खड़ी कारों के शीशे भी तोड़ दिए। होटल मैनेजर ने करीब ढाई लाख रुपए लूटने का आरोप लगाया है। बताया गया कि विवाद गुरुवार रात बिना आईडी के कमरा नहीं देने पर शुरू हुआ था। उस समय पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर गई थी। होटल प्रबंधन का आरोप है कि सुबह उनके साथी हमला करने पहुंचे। पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को हिरासत में लिया है।

सुबह साथियों के साथ होटल में घुसे बदमाश
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • कोटपूतली में होटल पर बदमाशों का हमला, जमकर तोड़फोड़
  • होटल प्रिंस में मारपीट और तोड़फोड़, ढाई लाख रुपए लूटने का आ
  • आईडी मांगने पर भड़के युवक, सुबह साथियों के साथ होटल में मचाया उत्पात

KOTPUTLI- BEHROR, 13 NOV. 2026:

बिना आईडी कमरा देने से इनकार पर शुरू हुआ विवाद

होटल मैनेजर मान सिंह के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 10 बजे चार-पांच युवक कमरा लेने पहुंचे थे। होटल स्टाफ ने नियमानुसार उनसे पहचान पत्र मांगा। युवकों ने आईडी देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि युवकों ने होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट और हंगामा किया। इसके बाद होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दो युवकों को अपने साथ ले गई। बाकी युवक वहां से चले गए थे।

सुबह साथियों के साथ होटल में घुसे बदमाश

होटल प्रबंधन का आरोप है कि रात के विवाद के करीब सात घंटे बाद कुछ युवक अपने साथियों के साथ वापस पहुंचे। शुक्रवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच 10 से ज्यादा बदमाश होटल में घुस आए। उन्होंने होटल स्टाफ के साथ मारपीट की और परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से होटल में अफरा-तफरी मच गई। आरोपियों ने पार्किंग में खड़ी कारों के शीशे भी तोड़ दिए। घटना में एक-दो लोगों को चोट लगने की बात सामने आई है।

ढाई लाख रुपए लूटने का भी आरोप

होटल मैनेजर मान सिंह ने आरोप लगाया कि हमलावर होटल से करीब ढाई लाख रुपए भी ले गए। तोड़फोड़ के कारण होटल में लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई गई है। होटल स्टाफ का कहना है कि हमलावरों को वे व्यक्तिगत रूप से नहीं पहचानते। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की भूमिका और घटना के घटनाक्रम की जांच कर रही है।

पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलने पर सरुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि होटल में तोड़फोड़ की सूचना पर जांच शुरू कर दी गई है। अब तक कुल छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस होटल मैनेजर और कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हमले में कितने लोग शामिल थे और लूट के आरोपों में कितनी सच्चाई है।

पुलिस का पक्ष

पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लिया

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।