#एजुकेशन #राज्य-शहर

भिवाड़ी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने बताए तंबाकू के घातक दुष्प्रभाव

भिवाड़ी

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद के तत्वावधान में ओरियंट सिन्टेक्स, भिवाड़ी में शुक्रवार को नशा मुक्ति विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक चले इस कार्यक्रम में फोर्टिस हॉस्पिटल और सिटी नर्सिंग होम के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विमल पंडित ने की। मुख्य वक्ता डॉ. जयप्रकाश गुरावालिया ने “तंबाकू से होने वाले कैंसर” विषय पर प्रकाश डालते हुए मुंह, गले और फेफड़ों के कैंसर के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई और इससे बचाव के उपाय बताए।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. रूपसिंह द्वारा आयोजित मेडिकल क्विज में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान ओरियंट सिन्टेक्स के हरिराम शर्मा ने कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे तंबाकू व नशा मुक्ति से संबंधित इस महत्वपूर्ण संदेश को कम से कम 50 लोगों तक पहुंचाएं। ऐसा करने वालों को विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे।

भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति सही जानकारी देकर लोगों को नशा मुक्ति की ओर प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *