‘बेड पर लेटे रहने से सपने पूरे नहीं होते’, गोल्डन गर्ल अरुंधति चौधरी का युवाओं को संदेश

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर देश और राजस्थान का गौरव बढ़ाने वाली मुक्केबाज अरुंधति चौधरी जयपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अरुंधति ने अपनी जीत का अनुभव साझा करते हुए युवाओं को मेहनत और संघर्ष का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि केवल सपने देखने से सफलता नहीं […]

प्रसव के एक घंटे बाद महिला की मौत, स्वस्थ बेटे को दिया था जन्म

अलवर के सदर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद 24 वर्षीय महिला की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। महिला ने सामान्य प्रसव से एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया था, लेकिन डिलीवरी के करीब एक घंटे बाद अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, मृतका […]

अलवर में दर्दनाक हादसा: टाइल्स लगाते समय मजदूर की गिरकर मौत

अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के सीरावास मीणा की ढाणी स्थित एक फार्महाउस में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां दो मंजिला भवन पर टाइल्स लगाने का कार्य कर रहे एक श्रमिक की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय नागर मल पुत्र तुलसीराम प्रजापत निवासी प्रीतमपुरी, […]

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, 1 करोड़ का मकान ध्वस्त

जयपुर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस और जेडीए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर दंपती की अवैध संपत्ति को ध्वस्त कर दिया है। मानसरोवर इलाके में हुई इस कार्रवाई में करीब 1 करोड़ रुपये बाजार मूल्य की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया। पुलिस के अनुसार यह संपत्ति कथित रूप से अवैध गतिविधियों से अर्जित […]

जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या मामले का 1 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

जयपुर की मानसरोवर थाना पुलिस ने महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी रामवीर जाटव पिछले एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा था और वृंदावन व सूरत में अलग-अलग जगहों पर […]

आरयूआईडीपी संवाद: अलवर में 31.70 करोड़ के विकास कार्यों पर मंथन, जनप्रतिनिधियों ने दिए सुझाव

अलवर, 05 अगस्त। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पांचवें चरण के तहत अलवर शहर में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर ‘आरयूआईडीपी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, विभागीय अधिकारियों और स्टेकहोल्डर्स ने भाग लेकर अपने सुझाव और फीडबैक साझा […]

प्रज्ञानानंदा का कमाल: सेंट लुइस शतरंज में रैपिड वर्ग में बने नंबर-1

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने अमेरिका के सेंट लुइस में आयोजित रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रैपिड वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। प्रज्ञानानंदा ने 18 में से 12 अंक जुटाकर बेहतरीन तकनीक और रणनीति का प्रदर्शन किया। विश्व चैम्पियनशिप 2026 की दौड़ से बाहर होने के बावजूद भारतीय […]

धौलपुर ACB का बड़ा एक्शन: सैपऊ तहसील का बाबू 4 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

धौलपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सैपऊ तहसील कार्यालय के एक लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी वीरेंद्र कुमार पर भूमि के सीमा ज्ञान (सीमांकन) कार्य के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी की टीम ने बुधवार को तहसील कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी […]

खौफनाक श्वान हमला: 7 साल के बच्चे की नाक नोची, डॉक्टरों ने 150 टांकों से बचाया चेहरा

बूंदी जिले में आवारा श्वान के हमले का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। उराना गांव में 7 वर्षीय मासूम कौशल गुर्जर पर एक खूंखार श्वान ने हमला कर उसकी नाक को बुरी तरह जख्मी कर दिया। हमले में बच्चे की नाक की त्वचा, कार्टिलेज और अंदरूनी हिस्से को गंभीर नुकसान पहुंचा। परिजन […]

पारिवारिक झगड़े के बाद भागे दो भाई, जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आए; एक की मौत

कोटा रेलवे जंक्शन पर एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि परिवार में हुए विवाद के बाद दोनों भाई प्लेटफॉर्म पर भागते हुए रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गए, तभी जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ […]