राजस्थान में CBI का बड़ा एक्शन, ₹1.20 लाख रिश्वत लेते दो रेलकर्मी गिरफ्तार

सारांश इंट्रो:राजस्थान के बीकानेर में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने 1 लाख 20 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते दो रेलवे कर्मचारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मामला करीब 48 करोड़ रुपये के रेलवे टेंडर से जुड़े बिलों के भुगतान से […]

VVS लक्ष्मण को मिल सकती है BCCI में बड़ी जिम्मेदारी, डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाने की तैयारी!

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टीम इंडिया के प्रशासनिक और क्रिकेटिंग ढांचे में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व भारतीय बल्लेबाज और मौजूदा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की जिम्मेदारी दी जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो लक्ष्मण चयन, कोचिंग और टीम की […]

IIT खड़गपुर में 19 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, तीसरी मंजिल से गिरा

पश्चिम बंगाल स्थित IIT खड़गपुर में राजस्थान के 19 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के छात्र अंकित शर्मा नालंदा कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें संस्थान के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। […]

जाति जनगणना पर गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- अब बतानी पड़ेगी जाति

जनगणना-2027 में जाति संबंधी जानकारी शामिल किए जाने के फैसले ने देश की सियासत को गरमा दिया है। केंद्र सरकार की ओर से जनगणना के दूसरे चरण के लिए 40 सवालों की सूची जारी होने के बाद जाति जनगणना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल […]

समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 5 लोगों के खिलाफ FIR रद्द

स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इंडियाज गॉट लेटेंट से जुड़े दिव्यांग व्यक्तियों पर कथित असंवेदनशील टिप्पणियों के मामले में अदालत ने समय रैना समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर और आपराधिक कार्यवाही रद्द कर दी है। कोर्ट ने यह राहत इस आधार पर दी कि […]

चमोली टनल हादसा: विकास की रफ्तार के बीच मजदूरों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

Chamoli Tunnel Accident: उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में पानी और मलबा आने की घटना ने हिमालयी क्षेत्रों में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह हादसा सिर्फ एक निर्माणाधीन सुरंग में अचानक आई आपदा का मामला नहीं है, बल्कि इससे मजदूरों की […]

झांसी में राहुल-अखिलेश के पोस्टर पर बवाल, सपा कार्यकर्ताओं ने फाड़े होर्डिंग्स

झांसी। झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर बीजेपी और विपक्ष के बीच जारी सियासी टकराव अब झांसी तक पहुंच गया है। शहर में बीजेपी पार्षद की ओर से लगाए गए ऐसे होर्डिंग्स को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के मुंह पर टेप […]

भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, दिल्ली में BRICS समिट में होंगे शामिल

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान सितंबर में नई दिल्ली आएंगे। वह भारत की मेजबानी में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। ईरानी सूत्रों ने उनकी यात्रा की पुष्टि की है। 12-13 सितंबर को होगा BRICS समिट भारत 2026 में BRICS की अध्यक्षता कर […]

LNG से कच्चे तेल तक भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा सवाल, जानिए कितना गहरा है संकट

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़े जोखिमों ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है। LNG की आपूर्ति में व्यवधान, कच्चे तेल के आयात पर भारी निर्भरता और सीमित रणनीतिक भंडारण क्षमता ने चुनौती बढ़ा दी है। कतर से LNG आपूर्ति प्रभावित होने […]

Alwar News: लिपिक भर्ती पर फिर घिरी जिला परिषद, 302 संदिग्धों को नोटिस की तैयारी

अलवर। जिला परिषद की वर्ष 2013 से जुड़ी लिपिक भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच अब निर्णायक चरण की ओर बढ़ रही है। पांच सदस्यीय जांच कमेटी ने रिकॉर्ड और दस्तावेजों की पड़ताल शुरू कर दी है। जांच के दायरे में आए 302 संदिग्ध लिपिकों को नोटिस जारी करने की तैयारी है। अधिकारियों के अनुसार […]