‘कांग्रेस को वोट देना यानी गाय को मारना’, कैलाश चौधरी के बयान पर बाड़मेर में सियासी घमासान

राजस्थान निकाय चुनाव के बीच बाड़मेर में गौवंश को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता कैलाश चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चौधरी स्थानीय लोगों की बातचीत का हवाला देते हुए कांग्रेस को वोट देने की तुलना गाय को नुकसान पहुंचाने से करते […]

चिमनपुरा जमीन विवाद: JDA के 90-B आदेश पर अंतरिम रोक, 22 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

जयपुर के चिमनपुरा गांव से जुड़े जमीन विवाद में जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की 90-B कार्रवाई को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा हुआ है। इसी बीच 19 अगस्त को अपील संख्या 877/2025 में जयपुर संभागीय आयुक्त वी. सरवाना ने JDA जोन-2 के 16 सितंबर 2005 के आदेश के प्रभाव पर अंतरिम रोक लगा दी। […]

अलवर नगर निगम चुनाव: आखिरी रात तक मान-मनुहार, बूथ मैनेजमेंट पर प्रत्याशियों का फोकस

अलवर नगर निगम चुनाव में मतदान से एक दिन पहले प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में पूरी ताकत झोंक दी। सुबह से देर रात तक वार्डों में घर-घर संपर्क, मतदाता पर्चियां बांटने और वोटरों को मतदान के लिए मनाने का दौर चलता रहा। प्रत्याशियों के कार्यालयों में वोटर लिस्ट की […]

महंगे होटल, मूवी और विदेश में नौकरी का झांसा, जयपुर में महिला टीचर पर स्टूडेंट को ब्लैकमेल करने का आरोप

जयपुर में एक महिला टीचर पर कोचिंग स्टूडेंट को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ाने और बाद में शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा है। शिकायत के मुताबिक, स्टूडेंट के शादी से इनकार करने पर महिला ने कथित तौर पर 5 लाख रुपए की मांग की और झूठे मुकदमे में […]

सीकर में सेना के जवान का अपहरण, पत्नी से मांगी 10 लाख की फिरौती; 5-6 बदमाशों पर शक

सीकर के खंडेला क्षेत्र में छुट्टी पर घर आए सेना के जवान के अपहरण का मामला सामने आया है। 32 वर्षीय श्रीराम सिहाग सोमवार रात कोचिंग से घर लौट रहे थे। केरपुरा बस स्टैंड के पास कथित तौर पर 5-6 लोगों ने उन्हें गाड़ी में बैठाकर ले गए। मौके पर उनकी बाइक और हेलमेट मिले। […]

डूंगरपुर के चचेरे भाई-बहन की कुंड में डूबने से मौत, बहन को बचाने गया भाई भी डूबा

डूंगरपुर के आसपुर थाना क्षेत्र के कतिसौर गांव से दर्दनाक हादसा सामने आया है। मध्य प्रदेश के महू क्षेत्र स्थित लोधिया कुंड में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घूमने के दौरान बहन का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिरने लगी। उसे बचाने के लिए […]

भरतपुर मेयर की कुर्सी के ‘किंगमेकर’ होंगे निर्दलीय, 9 सितंबर को वोटिंग; 33 का आंकड़ा अहम

भरतपुर नगर निकाय चुनाव में इस बार मुकाबला सीधे तौर पर भाजपा और कांग्रेस तक सीमित नहीं रह गया है। टिकट वितरण के बाद दोनों दलों से बगावत कर मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनावी समीकरण बदल दिए हैं। शहर के 65 वार्डों में कई जगह मुकाबला त्रिकोणीय और बहुकोणीय हो गया है। ऐसे […]

पाली में CM भजनलाल शर्मा का रोड शो, बोले- लंबे समय से कांग्रेस मुक्त, फिर खिलेगा कमल

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर भाजपा ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को पाली में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। सिंधी कॉलोनी में जनसभा को संबोधित करते […]

जयपुर में 60 से ज्यादा मिठाई दुकानों ने किया Zomato का बहिष्कार, कमीशन को लेकर बढ़ा विवाद

जयपुर में ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato और मिठाई कारोबारियों के बीच कमीशन व व्यावसायिक शर्तों को लेकर विवाद गहरा गया है। श्री हलवाई समिति के आह्वान पर शहर की 60 से ज्यादा मिठाई दुकानों और आउटलेट्स ने 7 सितंबर से Zomato पर अपने स्टोर ऑफलाइन कर दिए हैं। समिति ने बहिष्कार को अनिश्चितकाल तक […]

नगरीय निकाय चुनाव से पहले अशोक गहलोत का BJP पर हमला, बोले- बुरी तरह हार रही भाजपा

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। गहलोत ने दावा किया कि नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की स्थिति बेहद खराब है और पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ सकता है। […]