Bombay High Court: कौन हैं नए चीफ जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी? इलाहाबाद HC से है खास नाता

बॉम्बे हाई कोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। वरिष्ठ न्यायाधीश महेश चंद्र त्रिपाठी ने 9 सितंबर को बॉम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार समेत […]

ल्ली के लक्ष्मी नगर और पांडव नगर में MCD का बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण पर कार्रवाई

दिल्ली के लक्ष्मी नगर और पांडव नगर इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ MCD ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश के बाद नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ बुलडोजर चलाया। MCD का कहना है कि जिन संपत्तियों पर कार्रवाई की जा रही है, उन्हें […]

कुपवाड़ा में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पूर्व आतंकी गिरफ्तार; पिस्टल और 16 गोलियां बरामद

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों ने आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कथित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त अभियान में पूर्व आतंकी मंजूर अहमद भट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के लिए कथित तौर पर ‘हाइब्रिड आतंकी’ के […]

दिल्ली के ओखला में ऑक्सीजन सिलेंडर में धमाका, 1 की मौत और 4 घायल

दिल्ली के ओखला इलाके में बुधवार को ऑक्सीजन सिलेंडर में धमाका होने से बड़ा हादसा हो गया। कम्युनिटी हॉल के पास हुए इस ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां और एक मल्टी-कैजुअल्टी रिस्पॉन्स वाहन मौके […]

श्रीगंगानगर में खेत में काम कर रहे राहुल बिश्नोई की हत्या, सोशल मीडिया कमेंट से रंजिश का आरोप; 3 पर FIR

श्रीगंगानगर के घड़साना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर किए गए कथित कमेंट को लेकर चल रही रंजिश ने गंभीर रूप ले लिया। गांव 4 एनएम में खेत में मूंग की कटाई का काम कर रहे राहुल बिश्नोई पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय राहुल की मौत हो […]

‘बंगाली भाषा खतरा है तो 8वीं अनुसूची से हटा दें’, अधीर रंजन ने अमित शाह को लिखा पत्र

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने बंगाली भाषी प्रवासी मजदूरों की कथित प्रोफाइलिंग और हिरासत को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। चौधरी ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर समेत कुछ अन्य राज्यों में बंगाली बोलने वाले भारतीय मजदूरों, घरेलू कामगारों और महिलाओं को बांग्लादेशी होने के संदेह […]

खुद निरक्षर, कोई बेटा-बेटी नहीं, फिर भी शिक्षा के लिए दान किए 15 लाख; मांगीबाई अहीर की कहानी

चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी क्षेत्र के देवीपुरा गांव की 80 वर्षीय मांगीबाई अहीर ने शिक्षा के लिए ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। खुद निरक्षर और निःसंतान विधवा मांगीबाई ने अपनी जीवनभर की बचत में से 15 लाख रुपए विद्यालय विकास के लिए दान किए। उनका कहना है […]

जालोर में फर्जी वोटिंग के आरोप पर बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी को गिराकर मुक्का मारने का आरोप; सड़क पर लेटे उम्मीदवार

राजस्थान निकाय चुनाव के दौरान जालोर के वार्ड 33 में कथित फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद हो गया। राजेंद्र नगर स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर कांग्रेस प्रत्याशी पवन दवे ने भाजपा प्रत्याशी जयसिंह पर एक बुजुर्ग महिला मतदाता के साथ मतदान केंद्र में जाकर खुद ईवीएम पर वोट डालने का आरोप लगाया। विरोध करने पर […]

अलवर में भूपेंद्र यादव का बड़ा दावा- सभी निकायों में BJP का बोर्ड बनेगा, कोऑपरेटिव बैंक पर भी निर्विरोध कब्जा

अलवर में निकाय चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने भाजपा की जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। बुधवार को अलवर पहुंचकर उन्होंने हसन खान मेवात नगर स्थित आर्य पब्लिक स्कूल में मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि अलवर शहर समेत जिले के सभी निकायों में भाजपा […]

राजस्थान निकाय चुनाव: शह-मात बाकी, आखिरी चाल तक शतरंज के दांव जारी

राजस्थान के शहरों में निकाय चुनाव की सियासी बिसात पूरी तरह बिछ चुकी है। मोहरे अपनी-अपनी जगह जम चुके हैं, खिलाड़ी आखिरी चालों का हिसाब लगा रहे हैं और अब नजरें मतदान पर टिकी हैं। बुधवार को पहले चरण का मतदान चुनावी शतरंज की पहली बड़ी चाल होगा, लेकिन असली तस्वीर शुक्रवार को दूसरे चरण […]